9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यगुजरात: ट्रेडिंग में नुकसान से परेशान शख्स ने पत्नी और बच्चे को...

गुजरात: ट्रेडिंग में नुकसान से परेशान शख्स ने पत्नी और बच्चे को जहर देकर की खुदकुशी

Published on

वलसाड,

गुजरात के वलसाड जिले में एक व्यक्ति ने गुरुवार को अपनी पत्नी और दो साल के बेटे को जहर देने के बाद खुदकुशी कर ली. शुरुआती जांच में सामने आया है कि वो फॉरेक्स ट्रेडिंग में हुए भारी नुकसान से परेशान था. रिपोर्ट के मुताबिक यह दर्दनाक घटना वलसाड जिले के उमरगांव तालुका के सोलसुम्बा गांव स्थित नीलकंठ अपार्टमेंट में हुई. डीएसपी भार्गव पंड्या ने जानकारी दी कि मृतक की पहचान 28 साल के शिवम विश्वकर्मा के रूप में हुई है.

उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह शिवम ने पहले अपनी 25 साल की पत्नी आरती और दो साल के बेटे को जहर दे दिया, फिर खुद पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली.पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि शिवम फॉरेक्स ट्रेडिंग (विदेशी मुद्रा व्यापार) में निवेश करता था और भारी नुकसान के कारण वह मानसिक तनाव में था. इसी अवसाद की स्थिति में उसने यह खौफनाक कदम उठाया.

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
घटना के बारे में तब पता चला जब आसपास के लोगों ने शिवम के घर का दरवाजा कई घंटों तक बंद देखा. जब उन्होंने कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो तीनों को बेहोश पाया. पुलिस ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि शिवम ने जहर कहां से खरीदा और क्या किसी अन्य कारण से भी वह तनाव में था.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...