9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र : IT इंजीनियर युवती से होटल और कार में गैंगरेप, 2...

महाराष्ट्र : IT इंजीनियर युवती से होटल और कार में गैंगरेप, 2 आईफोन भी लूटे, 4 पर केस दर्ज

Published on

मुंबई:

पुणे की एक आईटी इंजीनियर युवती के साथ कथित तौर पर मुंबई में गैंगरेप की घटना सामने आई है। एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोलियां मिलाकर युवती को बेहोश किया और फिर होटल व कार में उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें खिंचकर उसको वायरल करने की धमकी दी। उसके पास मौजूद कुछ नकदी व दो आईफोन भी छीन लिए।

फेसबुक के जरिए दोस्ती, शादी का वादा
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से कर्नाटक निवासी पीड़िता पुणे की एक आईटी कंपनी में काम करती है। 2011 में उसकी पहचान फेसबुक के जरिए कांदिवली निवासी आरोपी से हुई। दोनों की दोस्ती मजबूत होने पर आरोपी ने युवती से शादी करने की बात कही और उसको भरोसे में लेकर मुंबई बुलाया।

होटल और कार में हुआ गैंगरेप
आरोप है कि पीड़िता जब आरोपी से मिलने मुंबई आई, तो वे दोनों कांदिवली के एक होटल में रूके। वहां आरोपी ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर उसे पिला दिया। नशे की हालत में उसने युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसको कार से पुणे लेकर गया और रास्ते में भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, इस दौरान आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया और चारों ने मिलकर युवती के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके पास मौजूद नकदी और दो आईफोन भी लूटकर फरार हो गए।

पुणे पुलिस ने जीरो केस दर्ज किया
जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर जैसे-तैसे पुणे के कालेपडल थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे आगे की जांच के लिए कांदिवली पुलिस को भेज दिया है। फिलहाल, सभी आरोपी फरार हैं। एडिशनल सीपी अभिषेक त्रिमुखे ने बताया कि पुणे से केस ट्रांसफर होकर आने के बाद हर एंगल से इसकी जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...