9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यकठुआ एनकाउंटर में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 3 जवान शहीद, 2 आतंकी ढेर

कठुआ एनकाउंटर में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 3 जवान शहीद, 2 आतंकी ढेर

Published on

जम्मू,

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के घने जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जबर्दस्त मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए, जबकि जम्मू-कश्मीर पुलिस के 3 जवान शहीद हो गए हैं. सुरक्षाबलों ने घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के एक दल को घेरने के लिए अभियान तेज कर दिया है. अधिकारियों के अनुसार ये स्पष्ट नहीं हो सका कि ये वही टेररिस्ट ग्रुप था जो सन्याल जंगल में पहले से घिरा हुआ था, या फिर हाल ही में सीमा पार से घुसे नए आतंकियों का दल था. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान भीषण गोलीबारी और विस्फोट हुए.

घटना राजबाग के घटी जुठाना क्षेत्र के जखोले गांव के पास हुई, जहां करीब 5 आतंकवादी छिपे हुए थे. जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल (SOG) के नेतृत्व में सेना, BSF और CRPF ने संयुक्त अभियान चलाकर दो आतंकियों को मार गिराया.

पहले भी दिखे थे संदिग्ध आतंकी
अधिकारियों ने बताया कि रविवार को हीरानगर सेक्टर में आतंकवादियों के एक ग्रुप को रोका गया था, लेकिन वे सुरक्षा घेरे को तोड़कर फरार हो गए. माना जा रहा है कि यही आतंकवादी बाद में जखोले गांव के पास देखे गए. सुरक्षाबलों को सूचना मिलते ही उन्होंने इलाके को घेर लिया, जिसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई.

गहन तलाशी अभियान जारी
सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए थर्मल इमेजिंग, ड्रोन, हेलीकॉप्टर, बुलेटप्रूफ वाहन और खोजी कुत्तों की मदद से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया. इससे पहले सोमवार को हीरानगर इलाके में तलाशी अभियान के दौरान M4 कार्बाइन की चार लोडेड मैगजीन, दो ग्रेनेड, बुलेटप्रूफ जैकेट, स्लीपिंग बैग, ट्रैकसूट, खाद्य सामग्री और IED बनाने का सामान बरामद किया गया था.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...