18.4 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली : नवरात्र में मीट की दुकानें बंद रखने की मांग... दिल्ली...

दिल्ली : नवरात्र में मीट की दुकानें बंद रखने की मांग… दिल्ली में बीजेपी विधायक ने लिखी चिट्ठी

Published on

नई दिल्ली

त्रिलोकपुरी से बीजेपी विधायक रविकांत उज्जैनवाल ने डीसीपी और जिलाधिकारी को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने इस चिट्ठी के जरिए नवरात्र में संपूर्ण दिल्ली में साफ-सफाई के साथ मीट की दुकान नहीं खोलने की अपील की है। उन्होंने इस दौरान जीवहत्या नहीं करने और पवित्रता बनाए रखने की अपील की है। डीसीपी और जिलाधिकारी को लिखी चिट्ठी में बीजेपी विधायक रविकांत ने लिखा, ‘संपूर्ण सनातन समाज मां दुर्गा का बहुत बड़ा उपासक है। सनातनियों के सबसे पवित्र दिन होते है। ऐसे में मीट की दुकानें न खुलें’

बीजेपी विधायक रविकांत की डिमांड
त्रिलोकपुरी से बीजेपी विधायक रविकांत ने कहा, ‘आगामी 30 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं, जिसे हिंदू समाज उपासना के साथ-साथ नौ दिन का उपवास रखकर बड़ी श्रद्धा के साथ एक पवित्र त्योहार के रूप में मनाता है। खास बात यह है कि उसी दिन से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। ये सनातनियों के सबसे पवित्र दिन होते हैं, इसलिए इन दिनों की पवित्रता को बनाए रखने के लिए घरों और बाहर की साफ-सफाई से लेकर मंदिरों की साफ-सफाई और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है।

इसलिए की ये मांग
बीजेपी विधायक ने कहा कि 6 अप्रैल को संपूर्ण सनातनियों के आराध्य भगवान राम का जन्मोत्सव है, जो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। ऐसे में नवरात्र में दिल्ली की साफ-सफाई के साथ-साथ संपूर्ण दिल्ली में मीट की दुकानें न खुलें, जीव हत्या न हो और पवित्रता भी बनी रहे।

30 मार्च से शुरू हो रहा नवरात्र
भाजपा विधायक ने आगे कहा कि 30 मार्च से नवरात्र की शुरुआत हो रही है। हिंदू धर्म की मानें तो एक नए साल का भी आरंभ हो रहा है। एक तरफ मंदिरों में साफ-सफाई और पूजा-पाठ होगा। वहीं, दूसरी तरफ, अगर मीट, मछली बिकेंगे या उनकी कटाई होगी, जिससे एक अलग वातावरण बनेगा। इसलिए, हमारी अपील है कि नौ महीनों तक मीट-मछली की दुकानें बंद होनी चाहिए। नवरात्र में मीट की दुकानें बंद रखने की भाजपा विधायक की अपील के बाद इस पर राजनीतिक बहस छिड़ गई है।

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...