9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यहरियाणा : WhatsApp के जरिए चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, रैकेट...

हरियाणा : WhatsApp के जरिए चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Published on

गुरुग्राम,

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए चल रहे एक ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गिरोह व्हाट्सएप के जरिए देह व्यापार चला रहा है.न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस सूचना की पुष्टि के लिए हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश ने ग्राहक बनकर गिरोह से संपर्क किया और 20,000 रुपये में दो महिलाओं की व्यवस्था करने की बात तय की.

इसके बाद पुलिस ने प्रेम प्रकाश को 3,000 रुपये के निशान वाले नोट देकर एक होटल में भेजा. करीब 25 मिनट बाद एक व्यक्ति दो महिलाओं के साथ होटल के कमरे में पहुंचा और पैसे की मांग की. जैसे ही प्रेम प्रकाश ने संकेत दिया, पुलिस टीम ने होटल के कमरे में दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान सतपाल के रूप में हुई है, जो राजस्थान के कोटपुतली का निवासी है. गिरफ्तार की गई दो महिलाएं कोलकाता और त्रिपुरा की रहने वाली हैं. पुलिस पूछताछ में सतपाल ने खुलासा किया कि इस गिरोह को ‘राजा’ नाम का व्यक्ति चला रहा है, जो व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करता था.

महिलाओं को उनकी सेवा के अनुसार भुगतान किया जाता था, जबकि शेष पैसा राजा के पास जाता था. सतपाल ने बताया कि उसका काम केवल ग्राहकों की मांग के अनुसार महिलाओं की व्यवस्था करना था.पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गिरोह के मास्टरमाइंड राजा की तलाश की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस रैकेट में और कितने लोग शामिल हैं और यह नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ है.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...