9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'मुंबई लौटूंगा तो गिरफ्तार हो जाऊंगा, मेरी जान को खतरा...', कुणाल कामरा...

‘मुंबई लौटूंगा तो गिरफ्तार हो जाऊंगा, मेरी जान को खतरा…’, कुणाल कामरा ने कोर्ट में दी अर्जी

Published on

नई दिल्ली,

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने पिछले दिनों हुए विवाद के बाद अपनी जान को खतरा है. उन्होंने कहा, “मैं विल्लुपुरम (तमिलनाडु) का रहने वाला हूं. अगर मुंबई वापस आऊंगा तो मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा, शिवसेना कार्यकर्ताओं से मेरी जान को खतरा है.” कुणाल कामरा ने मद्रास हाई कोर्ट से ट्रांजिट अग्रिम जमानत की मांग की है. अदालत ने दोपहर याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई है.

कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी के मामले में ट्रांजिट अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. चीफ जस्टिस की बेंच के समक्ष मामले की तत्काल सुनवाई के लिए उल्लेख किया गया. कुणाल कामरा के वकील ने हाई कोर्ट को बताया है कि उनके स्टैंड अप एक्ट में की गई टिप्पणियों के लिए उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.

क्या है पूरा मामला?
अपनी टिप्पणियों और हाजिरजवाबी से लोगों को हंसाने वाले कुणाल कामरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था. उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के गीत पर पैरोडी बनाया था. इस गीत के जरिये उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तीखे कमेंट किए थे. यही कमेंट शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरे थे.

इस वीडियो के वायरल होते ही शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता उग्र हो गए थे. वीडियो सामने आते ही शिवसैनिक नाराज हुए और उन्होंने रविवार को मुंबई के खार इलाके में स्थित स्टूडियो और होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की. इस बीच कुणाल कामरा के खिलाफ MIDC पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई. शिंदे सेना विधायक मुराजी पटेल ने शिकायत दर्ज कराई.

कुणाल कामरा के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि एकनाथ शिंदे जी का मजाक उड़ाया गया. एक ऐसा नेता जो खुद के दम पर ऑटो चालक से लेकर भारत के दूसरे सबसे बड़े राज्य का सीएम बना. उन पर की गई टिप्पणी में वर्गवादी अहंकार की बू आती है. भारत उन हकदार राजाओं और उनकी चाटुकारिता इकोसिस्टम को अस्वीकार कर रहा है जो योग्यता और लोकतंत्र का समर्थन करने का दिखावा करते हैं.

वहीं शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने कामरा को चेतावनी दी थी कि पूरे देश में शिवसेना कार्यकर्ता उनका पीछा करेंगे. उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि आप भारत से भागने के लिए मजबूर हो जाएंगे.बता दें कि एकनाथ शिंदे पर कुणाल कामरा की टिप्पणी पर विवाद के बाद बीएमसी के अधिकारियों की टीम ने सोमवार को मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो के एक हिस्से को ढहा दिया. इसी स्टूडियो में कामरा ने वह विवादित शो किया था, जिसमें शिंदे पर टिप्पणी की गई थी.

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...