9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'इतनी बार तो राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भी चाय नहीं पिलाता', BJP विधायक से...

‘इतनी बार तो राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भी चाय नहीं पिलाता’, BJP विधायक से भिड़े ADO पंचायत

Published on

हापुड़ ,

यूपी के हापुड़ जिले में एडीओ पंचायत पर बीजेपी विधायक से अभद्रता करने का आरोप लगा है. घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आरोप है कि चाय को लेकर एडीओ पंचायत ने विधायक से कहा कि ‘कुछ देर पहले ही चाय पिलाई थी, इतनी बार तो राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी चाय नहीं पिलाता.’

दरअसल, यूपी सरकार के आठ साल होने पर आयोजित कार्यक्रम में हापुड़ सदर से बीजेपी विधायक विजयपाल सिंह आढ़ती पहुंचे थे. कार्यक्रम में तमाम अधिकारी भी मौजूद थे. विधायक का आरोप है कि बीडीओ के आग्रह पर वह चाय पीने के लिए रुके थे. तभी एडीओ पंचायत बिशन सक्सेना ने उनपर अभद्र टिप्पणी कर दी.

बकौल बीजेपी विधायक- बिशन सक्सेना ने कहा कि कुछ देर पहले ही तो चाय पिलाई थी, अगर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आते तो भी मैं इतनी बार उन्हें चाय नहीं पिलाता. एडीओ यही नहीं रुके बल्कि हाथापाई का भी प्रयास किया. इस अभद्रता से नाराज होकर विधायक ने डीएम प्रेरणा शर्मा को फोन कर मामले की जानकारी दी. डीएम ने सीडीओ हिमांशु गौतम को मामले को जांच सौंपते हुए एडीओ को हापुड़ से गढ़ ब्लॉक स्थानांतरित कर दिया है.

विधायक ने लगाया अधिकारी पर आरोप
आपको बता दें कि हापुड़ सदर से विधायक विजयपाल सिंह सरकार के आठ साल की उपलब्धियां गिनाने के लिए ब्लॉक ऑफिस में पत्रकार वार्ता करने आए थे. विधायक ने बताया कि हापुड़ ब्लॉक परिसर में पत्रकार वार्ता के बाद जब पत्रकार चले गए तो इस बीच बीडीओ श्रुति सिंह ने उनसे चाय पीने का आग्रह किया. पहले तो उन्होंने इनकार कर दिया लेकिन दोबारा आग्रह करने पर वह चाय पीने के लिए रुक गए.

इस पर वहां मौजूद एडीओ पंचायत बिशन सक्सेना ने उन पर अभद्र टिप्पणी करनी शुरू कर दी. विधायक ने एडीओ पंचायत को टोका तो उन्होंने पलटकर उल्टा जवाब देना शुरू कर दिया, इससे हंगामा शुरू हो गया. गहमा-गहमी बढ़ती देख कुछ लोग एडीओ पंचायत को बाहर ले गए. नाराज विधायक ने बीडीओ पर गुस्सा उतारा और इसके बाद गाड़ी में बैठकर वहां से चले गए. इस मामले का किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

डीएम ने लिया एक्शन
पूरे मामले में डीएम प्रेरणा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एडीओ पंचायत बिशन सक्सेना ने वार्तालाप के दौरान अभद्र शब्दों का प्रयोग किया है. मामले का संज्ञान लेकर एडीओ पंचायत का हापुड़ से गढ़ विकास खंड के लिए स्थानांतरण किया गया है. मामले की जांच सीडीओ को दी गई है. निलंबन के लिए लखनऊ मुख्यालय को पत्र भेजा जा रहा है.

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...