9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यसोते समय जिला जज की हार्ट अटैक से मौत, रिटायमेंट के 3...

सोते समय जिला जज की हार्ट अटैक से मौत, रिटायमेंट के 3 महीने पहले तोड़ा दम

Published on

बाराबंकी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार सिंह का शुक्रवार सुबह तड़के हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही न्यायायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं सहित कचहरी परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। 8 जुलाई 2024 से जिला जज बाराबंकी के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे। करीब 60 वर्षीय पंकज सिंह 30 जून 2025 को रिटायर होने वाले थे।

मूल रूप से आजमगढ़ जिले के निवासी पंकज कुमार सिंह साल 2011 में एडीजे के तौर पर न्यायायिक सेवा में भर्ती हुए थे। बाराबंकी जिले में तैनाती से पहले वो उन्नाव, आगरा, लखनऊ, बुलंदशहर जनपदो में अपनी सेवाएं दे चुके थे। बताया जा रहा कि कचहरी के समाने स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह तड़के करीब 3 बजे के बाद उन्हें सोते समय अचानक दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। उनकी आकस्मिक मृत्यु से सभी स्तब्ध रह गए। सुबह आवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धांजलि देने और अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

न्यायप्रिय और सामाजिक क्षेत्र में आत्मीय लगाव–अधिवक्ता
वरिष्ठ अधिवक्ता राजन सिंह ने बताया कि बतौर जिला जज पंकज कुमार सिंह अदालत में काम के प्रति काफी समर्पित भावना व बेहद संवेदन शील थे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने के साथ न्याय के प्रति आत्मीय लगाव से कार्य करते थे कभी किसी का अहित नहीं सोचते थे। जिला बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए बताया कि न्यायपालिका में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो अपने कार्यों से एक अमिट छाप छोड़ जाते हैं। पंकज सिंह उन्हीं में से एक थे। न्याय के प्रति उनका समर्पण, वादकारियों और अधिवक्ताओं के प्रति संवेदनशीलता और निष्पक्ष फैसलों की प्रतिबद्धता ने उन्हें एक न्यायाधीश से बढ़कर, एक लोकप्रिय और प्रेरणादायक व्यक्तित्व बना दिया था।

सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रकट किया गहरा शोक
वहीं जिला जज पंकज सिंह के निधन की खबर सोशल मीडिया साइटों पर देख कर लोग दुःख प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व बार अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा कहते हैं, हमारी 34 साल की प्रैक्टिस में ऐसा न्यायाधीश पहली बार देखा, जिसने न्याय की प्रक्रिया को सुगम और पारदर्शी बनाया। वह हमेशा त्वरित न्याय देने में अग्रणी रहे और सभी के लिए सुलभ थे। वे केवल एक कुशल न्यायाधीश ही नही, बल्कि एक ऐसे मार्गदर्शक भी थे, जिनके पास कोई भी वकील, वादकारी या कर्मचारी बिना किसी झिझक के अपनी बात रख सकता था। उनके दरवाजे न्याय की तलाश में आने वाले हर व्यक्ति के लिए खुले रहते थे।

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...