9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्ययूपी बोर्ड की कापियों के बंडल खोलकर रुपये निकालने में बड़ा एक्शन,...

यूपी बोर्ड की कापियों के बंडल खोलकर रुपये निकालने में बड़ा एक्शन, प्रिंसिपल समेत 3 कर्मचारी सस्पेंड

Published on

हमीरपुर

हाईस्कूल और इंटरमीडियेट बोर्ड के एग्जाम के दौरान कापियों के बंडल खोलकर रुपये निकालने के मामले में डीआईओएस की फटकार के बाद अब प्रिंसिपल समेत तीन कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच मे दोषी पाए जाने पर तीनों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस कार्रवाई से कालेज के टीचरों में हड़कंप मचा हुआ है।

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान श्री गायत्री विद्यामंदिर इंटर कॉलेज सुमेरपुर के एक परिचारक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसमें परिचारक बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल खोलकर रुपए निकालने की बात कह रहा था।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में परिचारक स्वनेश सोनी एवं राज बहादुर के साथ प्रधानाचार्य अरुण कुमार मिश्रा को दोषी पाया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक ने दोषी कर्मियों को निलंबित करने के आदेश दिए थे। प्रधानाचार्य ने दोनों परिचारकों को गत 24 मार्च को निलंबित कर दिया था।

इधर 27 मार्च को प्रबंधक चंद्रपाल सिंह सचान ने प्रबंधन समिति की बैठक बुलाकर प्रस्ताव पारित करके प्रधानाचार्य अरुण कुमार मिश्रा के निलंबन पर मुहर लगवाई और शुक्रवार को प्रबंध समिति के सदस्य प्रकाशबाबू शिवहरे के साथ कालेज जाकर निलंबन की कार्यवाही शुरु कर दी लेकिन प्रधानाचार्य ने निलंबन पत्र लेने से इनकार कर दिया। तब प्रबंधक ने प्रधानाचार्य की सर्विस बुक में निलंबन आदेश दर्ज करके पत्र को रजिस्टर्ड डाक से उनके आवासीय पते पर भेजा है। इस कार्यवाही से कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है। प्रधानाचार्य को निलंबित करने के बाद प्रबंधन समिति ने कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता उपेंद्र श्रीवास को प्रधानाचार्य का चार्ज देने के संस्तुति की है।

प्रिंसिपल के सर्विस बुक में इंट्री कर डाक से भेजा सस्पेंड लेटर
हाईस्कूल व इंटरमीडियेट की बोर्ड परीक्षाओ की कापियों का बंडल खोलकर रुपये निकालने में बड़ी कार्रवाई की जद में आए श्रीगायत्री विद्या मंदिर इंटरकालेज सुमेरपुर के प्रिंसिपल अरुण कुमार मिश्रा ने सस्पेंड लेटर लेने से इंकार कर दिया। डीआईओएस महेश गुप्ता ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच कराई गई थी जिसमें कालेज के प्रिंसपिल अरुण कुमार मिश्रा व दो परिचारक दोशी पाए गए है।

दोनों परिचारक सस्पेंड कर दिए गए है वहीं प्रिंसपिल पर कार्रवाई के लिए कालेज की प्रबंधन समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित कर कार्रवाई की गई है। आज शुक्रवार को प्रबंधन समिति के सदस्य प्रकाश बाबू शिवहरे के साथ कालेज जाकर सस्पेंड की कार्रवाई की गई है। कालेज के प्रबंधक चंद्रपाल सिंह सचान ने बताया कि सस्पेंड लेटर लेने से इंकार करने पर दोषी प्रधानाचार्य अरुण कुमार मिश्रा की सर्विस बुक में इंट्री की गई है और सस्पेंड लेटर रजिस्टर्ड डाक से उनके आवासीय पते पर भेजा गया है।

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...