9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यऔरंगजेब से दूर रहें मुस्लिम... कब्र विवाद पर बोले रामदास आठवले, कुणाल...

औरंगजेब से दूर रहें मुस्लिम… कब्र विवाद पर बोले रामदास आठवले, कुणाल कामरा को बताया अच्छा कलाकार

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब को लेकर राज्य में सियासत गरमाई हुई है। विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी जानबूझकर मुद्दों से ध्यान भटकाने को लेकर यह मुद्दा उठाया है जबकि महायुति के दलों का कहना है कि इस मुद्दे को सपा नेता अबु आसिम आजमी चर्चा में लेकर आए हैं। महाराष्ट्र में औरंगाबाद (अब छत्रपति संभाजीनगर) में मुगल शासक को दफनाया गया था। यह भी कहा जा रहा है कि यह पूरा मामला बॉलीवुड फिल्म छावा से बाहर आया। इसके बाद हिंदू संगठनों ने कब्र को हटाने की मांग की, लेकिन इस पूरे सियासी घमासान के बीच नागपुर में दंगे भी हुए। अब इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का बयान चर्चा में है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, दलित नेता और भाजपा की सहयोगी पार्टी आरपीआई (ए) के प्रमुख हैं। ऐसे में उनका बयान चर्चा में आया गया है। आठवले ने जहां कुणाल कामरा की तारीफ की है तो वहीं दूसरी तरफ औरंगजेब विवाद को खत्म करने की वकालत की है।

क्यों हटाई जाए उसकी कब्र?
आठवले ने कहा हैबकि औरंगजेब की मृत्यु 1707 में हुई थी। अब उसकी कब्र क्यों हटाई जाए? लेकिन मुसलमानों को उससे दूरी बनाए रखनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने औरंगजेब के साथ कॉमेडियन कुणाल कामरा के मुद्दे पर अलग बयान दिया है जो महायुति के घटक दलों को असहज कर सकता है। आठवले ने कहा है कि कुणाल कामरा एक अच्छे कलाकार हैं और उनमें हास्य की अच्छी समझ है। लेकिन गद्दार (देशद्रोही) जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। कॉमेडी ठीक है, लेकिन उन्हें अपनी भाषा के बारे में सावधान रहना चाहिए था। उन्हें वह गाना नहीं गाना चाहिए था। कुणाल कामरा की टिप्पणी के बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने उस स्टूडियों को तोड़ दिया था जहां पर कुणाल कामरा ने अपने नया भारत शो को शूट किया था।

क्या कुछ बोले आठवले?
अपने बयानों से चर्चा में हरने वाले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले न कहा कि मुस्लिम समाज को औरंगजेब से खुद को नहीं जोड़ना चाहिए, क्योंकि भारत के मुस्लिम का औरंगजेब से कोई नाता नहीं है। भारत में रहने वाला मुस्लिम पहले हिंदू ही था और इसका औरंगजेब से कोई संबंध नहीं। रामदास आठवले ने कहा इस मामले में कई लोग शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, हालांकि नागपुर में एक जगह पर हिंसक आंदोलन भी हुआ है और जिन लोगों ने इसका षड्यंत्र रचा था, उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। आठवले ने कहा कि भले ही इस पर कोई कुछ भी कह रहा हो, लेकिन वह मानते हैं कि कब्र को हटाने से इतिहास नहीं मिटेगा, इसलिए औरंगजेब की कब्र हटाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। औरंगजेब की कब्र का संरक्षण ASI कर रहा है। इसे हटाने के वह पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि संभाजी नगर में छत्रपति संभाजी का मेमोरियल बने। जिसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...