11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ में फिर बड़ा एनकाउंटर, सुकमा में 16 नक्सलियों के शव बरामद,...

छत्तीसगढ़ में फिर बड़ा एनकाउंटर, सुकमा में 16 नक्सलियों के शव बरामद, टॉप लीडर भी ढेर, एसपी लीड कर रहे ऑपरेशन

Published on

सुकमा:

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली और सुरक्षाबल के जवानों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़ में 16 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के सरहदी क्षेत्र में हो रही है। जानकारी के अनुसार, माओवादी विरोधी अभियान पर सुरक्षा बल के टीम निकली थी। इससे पहले जवानों ने बीजापुर जिले में 26 वर्दीधारी नक्सलियों का एनकाउंटर किया था।

सर्चिंग पर निकले थे जवान
जवान सुबह सर्चिंग पर निकले थे जिसके बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुबह 8 बजे से मुठभेड़ हो रही है। जवानों ने नक्सलियों के टॉप लीडर को घेर लिया है। सुकमा डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान भी ऑपरेशन में शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सुकमा एसपी खुद इस ऑपरेशन को लीड कर रहे हैं। मुठभेड़ सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में हो रही है।

कोर इलाके में घुसे जवान
सुरक्षाबल के जवान कोर इलाके में घुसकर ऑपरेशन कर रहे हैं। जिस इलाके में मुठभेड़ हो रही है उसे नक्सलियों का सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है। अधिकारियों के अनुसार, अभी मुठभेड़ जारी है और बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की संभवना है।

दो जवान भी घायल
इस मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान भी घायल हुए हैं, लेकिन उनकी हालत सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। यह मुठभेड़ नक्सल विरोधी अभियान के तहत की गई थी, जिसमें सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस महीने यह जवानों का दूसरा बड़ा ऑपरेशन है। इससे पहले जवानों ने बीजापुर और कांकेर में 30 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों के सिर पर करोड़ों का इनाम था। वहीं, एक जवान भी शहीद हो गया था।

टॉप नक्सली लीडर के मारे जाने की संभावना
सुकमा एनकाउंटर में नक्सलियों के टॉप लीडर के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में डीवीसीएम जगदीश की मारे जाने की खबर है। मारे गए नक्सलियों के पास से सुरक्षाबल के जवानों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान और हथियार बरामद हुआ है। जवानों ने मौके से इंसास, SLR जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

मारा गया था 25 लाख इनामी
इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों के पास विस्फोटक बरामद हुआ था।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...