9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यसाइबर ठगों ने धमकाया, 50 लाख ऐंठे, बुजुर्ग दंपति ने दे दी...

साइबर ठगों ने धमकाया, 50 लाख ऐंठे, बुजुर्ग दंपति ने दे दी जान… झकझोर देगी यह दर्दनाक कहानी!

Published on

बेलगावी,

कर्नाटक के बेलगावी में एक बुजुर्ग दंपति के साथ हुई घटना दिल दहला देने वाली है. बुजुर्ग के साथ साइबर ठगी हुई, ठगों ने लगातार धमकियां भी दीं. इसके बाद डर और मानसिक तनाव से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली. ठगों ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उन्हें एक फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी. अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 50 लाख से अधिक की रकम ऐंठ ली गई.

जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के बेलगावी के नंदगड गांव की है. यहां 83 वर्षीय डियांगो नजरत अपनी 79 वर्षीय पत्नी प्लैवियाना नजरत के साथ रहते थे. यह रिटायर्ड दंपति पहले महाराष्ट्र मंत्रालय में कार्यरत थे और उनका कोई करीबी रिश्तेदार नहीं था.

पुलिस के मुताबिक, साइबर अपराधियों ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताकर बुजुर्ग दंपति से संपर्क किया. वीडियो कॉल भी किया और उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई. ठगों ने पीड़ित से कहा कि उनकी मोबाइल आईडी और दस्तावेज किसी आपराधिक गतिविधि में इस्तेमाल हुए हैं, इसी के साथ ₹5 लाख का जुर्माना भरने को कहा. डरे हुए दंपति ने यह रकम ठगों को दे दी, लेकिन इसके बाद धमकियां और पैसों की मांग बढ़ती गई. ठगों ने अलग-अलग बहानों से उनसे ₹50 लाख से अधिक की ठगी कर ली.

ठगी का शिकार बनने और बार-बार ब्लैकमेल किए जाने के कारण वे मानसिक तनाव में आ गए. उन्होंने किसी को अपनी समस्या के बारे में नहीं बताया और अंततः अवसाद में आकर दोनों ने सुसाइड कर लिया. दियांगो नज़रत ने अपना गला काटकर अपनी जान दे दी, जबकि उनकी पत्नी प्लेवियाना नज़रत ने जहर खा लिया. दंपत्ति ने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर जालसाजों द्वारा फंसाने और धमकाने की बात लिखी है.

सुसाइड नोट और मोबाइल जांच के बाद खुला राज
शुरुआती जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और इसे हत्या के रूप में देखा गया. मगर जब पुलिस को उनका सुसाइड नोट मिला और मोबाइल फोन की जांच की गई, तब साइबर ठगी की सच्चाई सामने आई. दंपति के बैंक खाते खंगाले जा रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कुल कितनी राशि ठगी गई थी.

घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने क्या कहा? जांच जारी 
नंदगड पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम बैंक खातों की जांच कर रहे हैं और अभी तक ठगी गई राशि का पूरा आकलन नहीं किया गया है. यह एक गंभीर मामला है, जिसकी विस्तृत जांच जारी है. बुजुर्ग दंपति के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बेलगावी बीआईएमएस अस्पताल भेजा गया है. पुलिस अब साइबर अपराधियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए गहन जांच कर रही है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...