9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'मीडिया और आर्टिकल जैसे कोड वर्ड', संभल में हवशी हिन्दू तांत्रिकों के...

‘मीडिया और आर्टिकल जैसे कोड वर्ड’, संभल में हवशी हिन्दू तांत्रिकों के कारनामे जान कर रह जाएंगे दंग

Published on

संभल:

उत्‍तर प्रदेश का संभल जिला पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। यहां एक ऐसे तांत्रिकों के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है जिनके कारनामे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह गैंग पिछले 8 सालों से लोगों को ठग रहा था। इसे ‘धन वर्षा तांत्रिक गिरोह’ के नाम से जाना जाता था। पुलिस ने इस गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये लोग तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों का शारीरिक शोषण करते थे और उनसे ठगी करते थे।

ये गैंग कोड वर्ड का इस्तेमाल करते थे। झांसे में आए लोग अपनी बहन-बेटियों को भी गैंग के पास भेज देते थे। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने गैंग का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। गैंग के पास से लड़के और लड़कियों के नग्न वीडियो, तंत्र विद्या की सामग्री, दुर्लभ प्रजाति के सांप, कछुए और उल्लू बरामद हुए हैं। गिरोह में तीन कोड वर्ड का इस्तेमाल होता था: कारीगर, मीडिया और आर्टिकल। गैंग में दो टीम होती थीं। लोगों को फंसाने वाली टीम को मीडिया कहा जाता था। तंत्र-मंत्र करने वाले कारीगर कहे जाते थे। लड़के, लड़कियों और महिलाओं को आर्टिकल कहा जाता था।

किस महीने पीरियड आया, यह भी पूछते थे
गैंग के सदस्य एक फॉर्म भरवाते थे। लड़कियों को फॉर्म में अपने बारे में पूरी जानकारी देनी होती थी। जैसे कि नाम, पता, उम्र, गोत्र, लंबाई, वजन और यहां तक कि किस महीने को उनका पीरियड आया था। तांत्रिक लोगों को नोटों से भरे कमरे का वीडियो दिखाते थे। वे कहते थे कि हमारे साथ जुड़ोगे और तंत्र-मंत्र करेंगे तो 5 करोड़ से 35 करोड़ तक रुपये मिलेंगे। अशिक्षित लोग उनके झांसे में आ जाते थे।

अपनी बेटियों को तांत्रिक के पास भेज देते थे लोग
गैंग के सदस्य लोगों से पैसे भी लेते थे। भोले भाले लोग तांत्रिकों की बातों में आकर अपनी बेटियों या घर की महिलाओं को गुरु के पास भेज देते थे। गुरु तंत्र विद्या के नाम पर लड़कियों, महिलाओं और लड़कों का शोषण करता था। वह उनके नग्न वीडियो बनाकर दूसरे लोगों को भेजता था। इस गिरोह ने दर्जनों लड़कियों का शोषण किया है. यह गिरोह उत्तर प्रदेश के एटा, आगरा, फिरोजाबाद सहित कई जिलों में सक्रिय था। अब तक यह गिरोह दर्जन भर लड़कियों और महिलाओं के साथ शारीरिक और आर्थिक शोषण कर चुका है.

आरोपियों में रेलवे का स्‍टेशन मास्‍टर भी शामिल
एसपी ने बताया कि इस मामले में तंत्र-मंत्र गिरोह के रिंकू, अजब सिंह, दुर्जन, संतोष, रघुवीर, आकाश, कप्तान सिंह, संजय चौहान, डी एन त्रिपाठी, जय प्रकाश, सोनू और लाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों में सरकारी नौकरी वाले भी शामिल हैं। एक रेलवे का स्टेशन मास्टर भी पकड़ा गया है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...