9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यपुलिस के जांबाज अफसर ने ड्यूटी निभाते दी थी जान, सरकार ने...

पुलिस के जांबाज अफसर ने ड्यूटी निभाते दी थी जान, सरकार ने परिवार को दी 2.17 करोड़ की सहायता

Published on

जयपुर

राजधानी जयपुर में बीते वर्ष सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले एएसआई सुरेंद्र सिंह के परिवार को भजनलाल सरकार से बड़ी राहत मिली है। सरकार ने पीड़ित परिवार को ₹2 करोड़ 17 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की, जिससे परिजनों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। परिवार ने जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ से भी मुलाकात कर धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि एएसआई सुरेंद्र सिंह की मृत्यु पिछले वर्ष मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षा के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में हो गई थी। इस घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में भी काफी चर्चा हुई थी।

सरकार की सहायता से भावुक हुए परिजन
मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षा के दौरान हुई एएसआई सुरेंद्र सिंह की मौत पर राजनीतिक माहौल गरमा गया था। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर भजनलाल सरकार को घेरा था। हालांकि, सरकार द्वारा 2 करोड़ 17 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने से पीड़ित परिवार को राहत मिली। सहायता राशि मिलने के बाद परिजनों की आंखें नम हो गईं। परिवार ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और जयपुर पुलिस कमिश्नर से भी मुलाकात की।

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने की डीजीपी से मुलाकात
कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनके साथ पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू के निवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने डीजीपी से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आर्थिक सहायता सुनिश्चित करने पर चर्चा की। इस घटना ने भी राजनीतिक हलचल पैदा कर दी, जहां कांग्रेस ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि डीजीपी को तलब करने के बजाय मंत्री को खुद उनके घर जाना पड़ा।

ऐसे हुआ था हादसा
गौरतलब है कि 11 दिसंबर को एनआरआई चौराहे पर तैनात एएसआई सुरेंद्र सिंह एक हादसे का शिकार हो गए थे। मुख्यमंत्री भजनलाल के काफिले के दौरान एक प्राइवेट टैक्सी काफिले में घुस गई और कई गाड़ियों से टकरा गई। इस दुर्घटना में एएसआई सुरेंद्र सिंह समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जिनमें से सुरेंद्र सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...