9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यराजस्थान : जयपुर में वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति खंडित करने पर...

राजस्थान : जयपुर में वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति खंडित करने पर भारी हंगामा, सड़कों पर प्रदर्शन जारी

Published on

जयपुर

राजधानी जयपुर के प्रताप नगर इलाके में स्थित लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में किसी ने मूर्ति को खंडित कर दिया। मूर्ति खंडित करने की यह घटना शुक्रवार आधी रात के बाद की है। शनिवार सुबह जब कुछ लोग पूजा और दर्शन के लिए मंदिर गए तब मूर्ति खंडित होने की जानकारी मिली। यह सूचना आग की तरह फैली और देखते ही देखते सैकड़ों लोग मंदिर के बाहर एकत्रित हो गए। मूर्ति खंडित होने को लेकर लोगों में भारी रोष है। गुस्साए लोगों ने टोंक रोड को जाम कर दिया जिससे हजारों वाहन जाम में फंस गए।

रोड पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन
सोशल मीडिया के जरिए तेजाजी मंदिर की मूर्ति खंडित करने की सूचना तेजी से फैल गई। इसके बाद लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। दोपहर तक सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर के बाहर जमा हो गए और मूर्ति खंडित करने वाले असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। सूचना मिलने के तुरंत बाद डीसीपी तेजस्वनी गौतम सहित पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर पहुंचा। लोगों को समझाइश करने की कोशिश की लेकिन गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन जारी रखा। कुछ लोगों ने चौराहे पर टायर जलाकर विरोध किया। उधर टोंक रोड पर लगे जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को पसीने छूट गए।

रात करीब तीन बजे की घटना
जानकारी के मुताबिक वीर तेजाजी महाराज मंदिर में मूर्ति खंडित करने की यह घटना बीती रात करीब तीन बजे की है। पुलिस की टीमें मूर्ति खंडित करने वाले असामाजिक तत्वों की तलाश में करने में जुटी है। पुलिस टीम को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है जिसमें कुछ लोग कार से वापस लौटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इस संदिग्ध कार की तलाश करने में जुटी है। ऐसा माना जा रहा है कि मूर्ति खंडित करने वाले बदमाश उसी कार में सवार होकर आए थे। आसपास के क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखा जा रही है ताकि बदमाशों का पता लगाया जा सके।

बेनीवाल, डोटासरा, जूली सहित कई नेताओं ने बताया आस्था पर आघात
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट करके हुए लिखा कि ‘जयपुर में प्रताप नगर के सेक्टर 3 में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ने की जानकारी संज्ञान में आई। मैंने जयपुर पुलिस कमिश्नर से मूर्ति को तोड़ने वाले बदमाशों का शीघ्रता से पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के संदर्भ में बात की है। असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसी हरकत करना जन -आस्था के साथ खिलवाड़ है। लाखों -करोड़ों लोगों की आस्था तेजाजी में है और आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगार।’

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि ‘प्रताप नगर जयपुर में सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज जी की मूर्ति तोड़े जाने की घटना अत्यंत निंदनीय है। यह सिर्फ मूर्ति नहीं, यह हमारी आस्था और विरासत पर हमला है। यह जन-आस्था के साथ खिलवाड़ है और आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार इस पर तुरंत संज्ञान लेकर दोषियों पर जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाही कर उन्हें गिरफ्तार करे और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे। ‘

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि ‘जयपुर के प्रताप नगर में आराध्य देव वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा को खंडित कर समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया है। असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया यह कुकृत्य अत्यंत निंदनीय और सर्व समाज की आस्था के साथ खिलवाड़ है। राजस्थान सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...