15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : एक और पति की बेरहमी से हत्या... पत्नी ने...

उत्तर प्रदेश : एक और पति की बेरहमी से हत्या… पत्नी ने दामाद के साथ मिलकर रची साजिश, 50 हजार रुपये भी दिए, 6 अरेस्ट

Published on

सोनभद्र:

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र करमा थाना क्षेत्र के पथरहिया गांव में पत्नी ने अपने दामाद और उसे साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी। एडिशनल एसपी ने शनिवार को हत्या का खुलासा किया। एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि करमा के पथरहीया गांव निवासी सुनीता देवी अपने पति रामनरेश के अवैध संबंध से काफी प्रताड़ित हो रही थी, उसने अपने दामाद और उसके साथियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या का इरादा बना लिया था।

दामाद आलोक यादव ने अपने साथियों संदीप, अजीत, अंकित, और मयंक कोल के साथ मिलकर सुनीता देवी के पति राम नरेश की लोहे की रॉड और साइकिल चैन से मारकर हत्या कर दी। मृतक का शव बीती 21 जनवरी 2025 की रात्रि में सड़क के किनारे लहुलुहान अवस्था मे पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस की मदद से पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में पत्नी समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।

पत्नी ने ही दर्ज कराया था हत्या का मुकदमा
हत्या का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि बीते 25 जनवरी 2025 को करमा थाना क्षेत्र के सरंगा गांव के पास सड़क के किनारे रामनरेश का शव लहूलुहान अवस्था में मिला था। उसकी पत्नी सुनीता देवी ने हत्या की तहरीर थाने में दी थी और मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जब इस मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य से पता चला कि इस मामले में कहीं न कहीं उसकी पत्नी सुनीता का ही हाथ हो सकता है।

पत्नी ने 50 हजार रुपये की सुपारी दी
मामले की छानबीन के दौरान पता चला कि मृतक रामनरेश का गांव की एक महिला कुसुम कोल से अवैध संबंध था। इसको लेकर वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ अक्सर मारपीट करता था। रामनरेश से पीछा छुड़ाने के लिए उसने अपने दामाद आलोक यादव से संपर्क साधा और 50 हजार रुपये की सुपारी देकर रामनरेश की हत्या कराने के लिए कहा।

दामाद ने अपने साथियों अंकित कुमार ,संदीप कुमार ,अजीत उर्फ गोलू और मयंक कोल को भी हत्या की साजिश में शामिल कर लिया और सभी ने रामनरेश की लोहे की रॉड से हमला कर दिया जब वह 25 जनवरी 2025 को वापस घर लौट रहा था। पुलिस में इन सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से आला कत्ल लोहे की रॉड, साइकिल की चेन, मोबाइल फोन और बाइक बरामद किया है। एडिशनल एसपी ने बताया की हत्या के लिए दिए गए 50 हजार रुपये में से पुलिस ने 15000 बरामद कर लिए हैं।

पति के अवैध संबंध से परेशानी थी पत्नी
एडिशनल एसपी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य से पूरा मामला पकड़ में आया है, महिला सुनीता देवी का दामाद आलोक यादव मोबाइल से अपनी सास से घटना के संबंध में बात करता था, जब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने पूरा राज उगल दिया। पकड़े गए लोगो मे एक नाबालिग अजीत उर्फ गोलू भी शामिल है। इन सभी का कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं है। इन्होंने पहली बार हत्या की घटना को अंजाम दिया है। घटना के पीछे के कारणों में अवैध संबंध है, जिसको लेकर पत्नी ने अपने पति की हत्या करा दी।

Latest articles

भेल यूनियनों ने ईएल नकदीकरण की सुविधा पुनः बहाल करने के लिए प्रबंधन को सौंपा संयुक्त मांग पत्र

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल की मान्यता प्राप्त यूनियनों ने कर्मचारियों के हितों...

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...