15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : एक लाख खर्च कर जिस दुल्हन को लाया घर,...

उत्तर प्रदेश : एक लाख खर्च कर जिस दुल्हन को लाया घर, वो रात के दो बजे भाग गई… शादी की खुशियां भी नहीं मना पाया दूल्हा!

Published on

झांसी,

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हैरान रह जाएंगे. शादी का सपना संजोए एक युवक के साथ ऐसा खेल खेला गया, जिसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकता था. शादी के नाम पर उसे न केवल ठगा गया, बल्कि उसकी भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ किया गया.

दरअसल, झांसी के ककरबई थाना क्षेत्र के रहने वाले 38 वर्षीय डालचंद्र की शादी नहीं हो पाई थी. अकेलेपन से परेशान होकर वह लंबे समय से जीवनसाथी की तलाश कर रहे थे. इसी बीच उनकी मुलाकात जबलपुर की रहने वाली रानी तिवारी नाम की एक महिला से हुई. रानी ने डालचंद्र की परेशानी को समझा और उसे शादी कराने का आश्वासन दिया, लेकिन इसके लिए एक लाख रुपये की मांग की. शादी का सपना देख रहे डालचंद्र ने झट से हामी भर दी.

21 मार्च को रानी तिवारी एक लड़की और दो युवकों के साथ डालचंद्र के गांव बरमाईन पहुंची. वहां उसने रोजी नाम की लड़की से मिलवाया और कहा कि यह लड़की शादी के लिए तैयार है. सब कुछ बड़े ही सुनियोजित तरीके से हुआ और डालचंद्र ने खुशी-खुशी एक लाख रुपये सौंप दिए. रकम लेते ही रानी तिवारी और उसके साथी वहां से चले गए. डालचंद्र को लगा कि अब उसकी जिंदगी बदलने वाली है, लेकिन हकीकत कुछ और ही थी.

डालचंद्र की शादी करा दी गई, इसके बाद दुल्हन लेकर वह घर पहुंचा. तीन दिन तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन 24 मार्च की रात कुछ ऐसा हुआ, जिसने डालचंद्र को हिलाकर रख दिया. रात के करीब दो बजे अचानक दो युवक बाइक से आए और सीधे घर में घुस गए. उन्होंने डालचंद्र की नवविवाहिता दुल्हन रोजी के साथ मारपीट शुरू कर दी. जब डालचंद्र ने विरोध किया तो उसे भी धमकाया गया. फिर वे जबरदस्ती रोजी को उठाकर वहां से फरार हो गए. यह देखकर डालचंद्र के पैरों तले जमीन खिसक गई.

पुलिस से की शिकायत, मास्टरमाइंड अब भी फरार
इसके बाद पीड़ित डालचंद्र ने 26 मार्च को थाने पहुंचकर पूरी कहानी पुलिस को बताई. मामला सुनते ही ककरबई थाना प्रभारी विनय साहू ने टीम के साथ जांच शुरू की और महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों में रोजी, उसका पति सगीर, जय कुशवाहा और आदित्य श्रीवास शामिल हैं, जो जबलपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. इस गैंग की मास्टरमाइंड रानी तिवारी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. पुलिस का कहना है कि यह गैंग अब तक कई लोगों को इसी तरह धोखा दे चुका है.

शादी के नाम पर ठगी का रैकेट
पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा राजेश राय ने बताया कि यह गैंग अविवाहित लोगों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें शादी के सपने दिखाता था. पहले पैसे लिए जाते, फिर शादी करवाई जाती और कुछ ही दिनों में दुल्हन फरार हो जाती. जब पीड़ित पुलिस में जाने की सोचता तो उसे डराने-धमकाने की भी कोशिश की जाती थी. पुलिस इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है.

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने बताया कि एसएचओ ककरबई ने अपनी टीम के साथ मिलकर शादी का सांझा देकर अवैध वसूली करने वाले गैंग को पकड़ा है. इस गैंग का नेतृत्व जबलपुर एमपी की रहने वाली रानी तिवारी करती है. इस गैंग में कुछ पुरुष व महिला भी हैं. इससे पहले भी यह लोग अपने कारनामे को अंजाम दे चुके हैं, लेकिन इस बार पकड़े गए.

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...