15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यमुंबई पुलिस के DCP सुधाकर पठारे की सड़क हादसे में मौत, तेलंगाना...

मुंबई पुलिस के DCP सुधाकर पठारे की सड़क हादसे में मौत, तेलंगाना में श्रीशैलम से लौटते समय हुई अनहोनी

Published on

मुंबई:

मुंबई पुलिस के पोर्ट जोन के डीसीपी और 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधाकर पठारे का तेलंगाना में एक सड़क हादसे में शनिवार को निधन हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह तेलंगाना के श्रीशैलम तीर्थक्षेत्र से दर्शन करके लौट रहे थे। घटना नागरकुरनूल जिले के डोमलपेंटा गांव के पास श्रीशैलम-हैदराबाद नेशनल हाइवे के घाट रोड की है। हादसे में उनके साथ मौजूद एक रिश्तेदार की भी मौत हो गई।

कहां हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, सुधाकर पठारे और उनके रिश्तेदार भागवत खोडके श्रीशैलम में दर्शन के बाद हैदराबाद लौट रहे थे। जब वे घाट क्षेत्र में पहुंचे, तो उनकी इनोवा कार और एक पिकेट डिपो की आरटीसी बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस टक्कर के कारण दोनों वाहनों में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सुधाकर पठारे को सिर में चोट आई, जबकि उनके रिश्तेदार भागवत को पैर में और कुछ अंदरूनी चोटें आईं। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मृत्यु हो गई। दोनों को कल्वाकुर्ती सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की।

कैसे हुआ हादसा?
एसपी कर्नूल वैभव गायकवाड ने बताया कि नागरकुरनूल जिले के अमराबाद मंडल में नल्लामाला वन क्षेत्र के श्रीशैलम-हैदराबाद नेशनल हाइवे पर डोमलपेंटा गांव के पास घाट रोड पर यह हादसा हुआ। दोपहर करीब 12 बजे इनोवा कार (टीएस09एपी डी1166) जिसमें सुधाकर पठारे और भागवत खोडके सवार थे। पिकेट डिपो की एक आरटीसी बस से टकरा गई। दोनों ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी। हादसे में सुधाकर पठारे को सिर में चोट लगी। जबकि भागवत खोडके को पैर में और कुछ अंदरूनी चोटें आईं।

मुंबई पुलिस ने बताया भारी क्षति
उन्होंने कहा कि दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कल्वाकुर्ती सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस के माध्यम से परिवार को सूचित किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंपे जाएंगे। घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस ने डीसीपी सुधाकर पठारे की असमय मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुंबई पुलिस की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में इसे भारी क्षति बताया गया है।

आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना
बयान में कहा गया है कि वह एक समर्पित और ईमानदार अधिकारी थे, जिन्होंने मुंबई पोर्ट जोन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके अचानक चले जाने से हमारे विभाग में एक गहरी रिक्तता पैदा हो गई है। हम उनके परिवार, मित्रों और सहयोगियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। (इनपुट आईएएनएस)

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...