21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeभोपालMP: 'मेरी पत्नी के 4 बॉयफ्रेंड हैं…' सड़क पर बैठ पति ने...

MP: ‘मेरी पत्नी के 4 बॉयफ्रेंड हैं…’ सड़क पर बैठ पति ने लगाई CM से मदद की गुहार, बोला- नहीं तो हो जाएगा मेरठ जैसा कांड

Published on

ग्वालियर ,

मेरठ के ड्रम कांड के बाद ग्वालियर में एक पति को अपनी हत्या का डर सता रहा है. अमित कुमार सेन नाम के युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी के कई बॉयफ्रेंड हैं और वह एक के साथ लिव-इन में रह रही है. जब अमित ने इसका विरोध किया तो पत्नी के बॉयफ्रेंड ने उसे जान से मारने की धमकी दी.

पत्नी ने छोड़ा घर, बॉयफ्रेंड के साथ रह रही
ग्वालियर के मेंहदी वाला सैय्यद इलाके में रहने वाले अमित सेन की शादी के बाद भी उसकी पत्नी के कई बॉयफ्रेंड थे. फिलहाल वह राहुल बाथम नाम के व्यक्ति के साथ लिव-इन में रह रही है और छोटे बेटे को भी अपने साथ ले गई है. अमित का आरोप है कि पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर बड़े बेटे हर्ष की हत्या करवा दी.

पुलिस ने नहीं सुनी बात, CM से लगाई गुहार
अमित ने पुलिस से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. परेशान होकर वह ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पोस्टर के नीचे धरने पर बैठ गए. उन्होंने CM से सुरक्षा की गुहार लगाई और कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मेरठ के ड्रम कांड की तरह उनकी भी हत्या हो सकती है.

पुलिस का क्या कहना है?
इस मामले में जानकगंज थाना प्रभारी का कहना है कि अमित थाने पर कोई शिकायत लेकर नहीं आया. पुलिस ने कहा कि अगर उसने पहले कोई आवेदन दिया होगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं, अमित का कहना है कि उसने कई बार पुलिस से मदद मांगी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...