4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य50 मिनट तक विरोध, क्रिकेट मैच खेलने की जिद...लखनऊ में आयकर विभाग...

50 मिनट तक विरोध, क्रिकेट मैच खेलने की जिद…लखनऊ में आयकर विभाग के जॉइंट डायरेक्टर का हंगामा

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयकर विभाग की जोनल स्पोर्ट्स लीग के दौरान एक अजीब घटना घटी। जब एक इनकम टैक्स अधिकारी ने खेल शुरू होने से पहले ही पिच पर लेटकर मैच को रोकने का प्रयास किया। यह घटना बीबीडी ग्राउंड की है, जहां आयकर विभाग लखनऊ की टीम सेमीफाइनल मैच खेलने वाली थी। जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग के जॉइंट डायरेक्टर योगेंद्र मिश्रा ने मैच के ठीक पहले मैदान में पहुंचकर खेलने की जिद की।

50 मिनट तक जिद पर अड़े रहे योगेंद्र मिश्रा
इसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने उन्हें बताया कि टीम का चयन पहले ही किया जा चुका है और वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि यदि वह मैच में भाग लेते हैं, तो टीम को डिसक्वालिफाई भी किया जा सकता है। हालांकि, योगेंद्र मिश्रा ने अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज किया और पिच पर जाकर लेट गए। उनका कहना था कि अगर उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला, तो वह मैच नहीं होने देंगे। इस जिद के कारण एक सीनियर एडिशनल कमिश्नर रैंक के अधिकारी को आकर उन्हें उठाने की कोशिश करनी पड़ी। अधिकारियों ने उन्हें 50 मिनट तक मनाने का प्रयास किया, लेकिन वो अपनी जिद पर अड़े रहे।

इसलिए होती है लीग
दरअसल, यह घटना आयकर विभाग की जोनल स्पोर्ट्स लीग के दौरान हुई, जो सीनियर IRS अधिकारियों समेत अन्य विभागीय अधिकारियों के लिए आयोजित की जाती है। इस लीग का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देना है, लेकिन इस मामले ने खेल के माहौल को एक नया मोड़ दे दिया। मामला बढ़ने के बाद आखिरकार योगेंद्र मिश्रा को पिच से हटाया गया और मैच शुरू हो पाया। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...