2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभोपालएमपी के 2 शहरों में मीट, मछली और अंडा बिक्री पर प्रतिबंध,...

एमपी के 2 शहरों में मीट, मछली और अंडा बिक्री पर प्रतिबंध, नवरात्रि के पहले एसडीएम और महापौर ने दे दी चेतावनी

Published on

देवास/मैहर

चैत्र नवरात्र की शुरुआत रविवार 30 मार्च से हो रही है। इस दौरान, मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थल मैहर और देवास में मांस की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नवरात्र के मौके पर राज्य के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना का दौर शुरू होगा। राज्य के 19 पवित्र स्थलों पर 1 अप्रैल से मदिरा की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित हो जाएगी। वहीं, मैहर तथा देवास में मांस प्रतिबंधित रहेगा।

देवास नगर निगम की महापौर गीता अग्रवाल द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक चैत्र नवरात्र के पर्व पर शहर और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं के दृष्टिगत 30 मार्च रविवार से 6 अप्रैल को राम नवमी के दिन तक देवास शहर में मटन, चिकन, मछली, और अंडे का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

मांस, मछली और अंडे की ब्रिक्री पर प्रतिबंधित
महापौर ने बताया कि मां तुलजा भवानी एवं मां चामुण्डा टेकरी के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र में नवरात्र में शहर और शहर के बाहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थ आते हैं। उनकी भावनाओं के अनुरूप और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए शहर के सम्पूर्ण व्यवसायिक प्रतिष्ठान, दुकानें, और होटलों पर मांस, मछली और अंडे के विक्रय को प्रतिबंधित किया गया है।

उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
महापौर द्वारा नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्र सिंह ठाकुर को निर्देशित किया गया है कि वह नवरात्र के दौरान मांस विक्रय की दुकानों को बंद करवाने के नोटिस जारी करें तथा आदेश के पालन का उल्लंघन करने पर विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित करें। साथ ही आदेश का सख्ती से पालन करवाएं।

मैहर में भी पूरी प्रतिबंध
इसी तरह धार्मिक नगरी मैहर में भी एसडीएम विकास सिंह ने 30 मार्च से 7 अप्रैल की मध्य रात्रि तक मांस, मछली, और अंडे के क्रय-विक्रय पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि पर्यटन नगरी मैहर में भक्ति भाव से लोग पहुंचते हैं, इसलिए मांस, मछली और अंडे का विक्रय प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this