4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबिहार : बंगले से इतना कैश मिला कि 4 मशीनों से गिनती...

बिहार : बंगले से इतना कैश मिला कि 4 मशीनों से गिनती करनी पड़ी. देखकर सब कि सब हैरान रह गए

Published on

पटना

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) की छापेमारी ने हड़कंप मचा दिया है. बंगले में इतना कैश मिला कि नोट गिनने के लिए 4 मशीनें मंगानी पड़ीं. जी हां, लगातार 8 घंटे हो गए हैं और 4 मशीनों से नोटों की गिनती अभी भी जारी है, लेकिन अब तक पूरी राशि का आकलन नहीं हो पाया है. सुबह से ही ईडी की रेड जारी है. अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी चौंक गए हैं. कमरों में भारी मात्रा में कैश भरा हुआ है.

बिहार का है मामला
ये मामला बिहार की राजधानी पटना का है, जहां संजीव हंस से जुड़े मामले में चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर सुबह से रेड जारी है. इसी रेड से हड़कंप मच रखा है. जो जानकारी अभी मिली है, उसके अनुसार सरकारी टेंडर को मैनेज करने वाले सरकारी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ ED ने बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान करोड़ों रुपये जप्त किए गए हैं.

बड़े अफसरों में मचा हड़कंप
टेंडर घोटाले को लेकर ईडी की टीम ये कार्रवाई कर रही है. इस घटना से पटना के बड़े अफसरों में हड़कंप मच गया है. इसमें और भी कई लोगों के शामिल होने की आशंका है. इसलिए ईडी की टीम हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है.

ED को मिला था इनपुट
पटना में भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के घर ईडी (ED) की रेड चल रही है. जानकारी के अनुसार, ईडी की यह रेड मुख्य अभियंता के पटना स्थित पूर्णेंदु नगर आवास पर हुई. मामला IAS संजीव हंस से जुड़ा है. वहीं तारिणी दास के ठिकाने पर भी ED ने छापेमारी की है. सूत्रों की मानें, तो ED को इनपुट मिला था कि पटना के पॉश इलाके में स्थित इस बंगले में बेनामी संपत्ति और अवैध ट्रांजैक्शन से जुड़ा बड़ा कैश स्टॉक किया गया है. इसके बाद जब टीम ने छापा मारा, उस समय बंगले के अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी चौंक गए.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...