4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यईद से पहले बीड की मस्जिद में ब्लास्ट, मचा हड़कंप, इलाके में...

ईद से पहले बीड की मस्जिद में ब्लास्ट, मचा हड़कंप, इलाके में तनाव के बाद फोर्स तैनात

Published on

बीड :

महाराष्ट्र के बीड जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां ईद से एक दिन पहले एक मस्जिद में धमाका हुआ है। धमाका मस्जिद में रखी गईं जेलेटिन की छड़ों से हुआ है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि मस्जिद गेवराई तहसील के अर्ध मसला गांव में है। इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। इसने कहा कि इस विस्फोट से इमारत का अंदरूनी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।अधिकारियों ने कहा कि इस सिलसिले में दो लोगों को पकड़ा गया है। घटना के कारण गांव में तनाव की स्थिति है। अधिकारियों ने कहा कि गांव में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

तड़के 4 बजे हुए धमाके
अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति मस्जिद के पिछले हिस्से से घुसा और कथित रूप से उसने वहां जिलेटिन की कुछ छड़ें रख दीं जिनसे विस्फोट हो गया। गांव के मुखिया ने रविवार तड़के करीब चार बजे तलवाडा पुलिस को इस घटना की सूचना दी। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारण मस्जिद का अंदरूनी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

दो लोगों को पकड़ा गया
घटना की सूचना मिलने के बाद बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कांवट और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते के साथ फॉरेंसिक वैज्ञानिकों का दल भी मौके पर पहुंच गया है। कांवट ने कहा कि बीड पुलिस ने मस्जिद के अंदर हुए विस्फोट के सिलसिले में दो लोगों को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कांवट ने लोगों से अफवाह न फैलाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करने की अपील की।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...