12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यमधुमिता शुक्ला हत्याकांड: अमरमणि त्रिपाठी 20 साल बाद सार्वजनिक मंच पर दिखे,...

मधुमिता शुक्ला हत्याकांड: अमरमणि त्रिपाठी 20 साल बाद सार्वजनिक मंच पर दिखे, राजनीतिक सक्रियता के संकेत से बढ़ाई हलचल

Published on

महराजगंज:

उत्तर प्रदेश के महराजगंज से बड़ी खबर सामने आई है। कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में सजा काटने के बाद रिहा हुए पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी 20 साल बाद फरेंदा में सार्वजनिक मंच पर दिखे और उन्होंने जनता के बीच रहने का ऐलान कर राजनीतिक हलचल पैदा कर दी। अमरमणि ने फरेंदा सीट को अपने परिवार की बता कर यह भी संकेत दे दिया कि वह परिवार के जरिए राजनीति में अपनी सक्रियता रखेंगे।

फरेंदा में स्थित एक लॉन में शुक्रवार की रात होली मिलन का कार्यक्रम रखा गया था। अमरमणि अपने बेटे पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी व चाचा पूर्व मंत्री श्याम नारायण तिवारी के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और उन्होंने समारोह को संबोधित भी किया। अमरमणि त्रिपाठी का यहां ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया। अमरमणि त्रिपाठी ने कहा कि उनके परिवार ने फरेंदा की जनता की सेवा की है।

परिवार की है फरेंदा सीट
अमरमणि ने कहा कि यह सीट उनके परिवार के पास ही रही है। लगातार वह और उनका परिवार जनता के बीच रहकर सेवा करता रहेगा। गौरतलब है कि फरेंदा सीट से अमरमणि त्रिपाठी के चाचा श्याम नारायण तिवारी कई बार विधायक रहे हैं। मधुमिता हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट चुके अमरमणि त्रिपाठी की समय से पूर्व रिहाई हो चुकी है जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मामला दाखिल किया गया था, मगर उन्हें राहत मिली है।

15 अप्रैल को है सुनवाई
अब बस्ती के राहुल मद्धेशिया अपहरण कांड का ही मामला है जिस पर 15 अप्रैल को सुनवाई होनी है। सजा पाने के कारण अमरमणि त्रिपाठी का राजनीतिक करियर खत्म हो चुका है लेकिन जिस तरह उन्होंने सक्रियता बढ़ाई है उससे संकेत मिल रहे हैं कि अब वह परिवार के जरिए अपनी राजनीतिक गतिविधि को फिर बढ़ाने वाले हैं। अमरमणि त्रिपाठी का महाराजगंज में अच्छा प्रभाव रहा है इसलिए माना जा रहा है कि उनके सक्रिय होने से राजनीतिक समीकरण उलटपुलट होंगे। इसका असर हर दल पर पड़ सकता है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...