12.2 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यसैकड़ों सालों की गुलामी, इतने आक्रामण... नागपुर दौरे में विदेशी आक्रांताओं के...

सैकड़ों सालों की गुलामी, इतने आक्रामण… नागपुर दौरे में विदेशी आक्रांताओं के हमलों पर क्या बोले PM मोदी

Published on

नागपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर के अपने दौरे में भारत पर हुए विदेशी आक्रांताओं के हमलों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की संस्कृति को मिटाने के लिए क्रूर कोशिश की गई लेकिन ऐसा संभव नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज वट वृक्ष बन चुका है। पीएम मोदी ने माधव नेत्रालय के विस्तारित बिल्डिंग की आधारशिला रखने के मौके पर कहा कि राष्ट्र यज्ञ के इस पावन अनुष्ठान में मुझे आज यहां आने का सौभाग्य मिला है। प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब महाराष्ट्र के मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग चल रही है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत की अमर संस्कृति का आधुनिक अक्षय वट है। ये अक्षय वट आज भारतीय संस्कृति को। हमारे राष्ट्र की चेतना को निरंतर ऊर्जावान बना रहा है। माधव नेत्रालय एक ऐसा संस्थान है जो अनेक दशकों से पूज्य गुरूजी के आदर्शों पर लाखों लोगों की सेवा कर रहा है।
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री (माधव नेत्रालय के कार्यक्रम में)

पीएम बोले-आज विशेष दिन है
पीएम मोदी ने कहा कि आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का ये दिन बहुत विशेष है। आज से नवरात्रि का पवित्र पर्व शुरू हो रहा है। देश के अलग अलग कोनों में आज गुड़ी पड़वा, उगादी और नवरेह त्योहार भी मनाया जा रहा है। आज भगवान झूलेलाल जी और गुरु अंगद देव जी का अवतरण दिवस भी है। ये हमारे प्रेरणापुंज परम पूज्यनीय डॉ साहब की जयंती का भी अवसर है। इसी साल आरएसएस की गौरवशाली यात्रा का 100 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं। आज इस अवसर पर मुझे स्मृति मंदिर जाकर पूज्य डॉ. साहब और पूज्य गुरुजी को श्रद्धांजिल अर्पित करने का सौभाग्य मिला है।

किसी भी राष्ट्र का अस्तित्व पीढ़ी दर पीढ़ी उसकी संस्कृति के विस्तार, उस राष्ट्र की चेतना के विस्तार पर निर्भर करता है। हम अपने देश का इतिहास देखें तो सैकड़ों वर्षों की गुलामी, इतने आक्रामण, भारत की सामाजिक सरंचना को मिटाने की इतनी क्रूर कोशिशें, लेकिन भारत की चेतना कभी समाप्त नहीं हुई। उसी लौ जलती रही। ये कैसे हुआ? क्योंकि कठिन से कठिन दौर में भारत में इस चेतना काे जागरूत रखने वाले सामाजिक आंदोलन होते रहे। भक्ति आंदोलन उसका उदाहरण है। मध्य काल के कठिन समय में राष्ट्रीय चेतना को नई ऊर्जा दी।
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री (माधव नेत्रालय के विस्तारित भवन के शिलान्यास के मौके पर)

एम्स की संख्या दोगुनी की
पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि उनकी सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के साथ एम्स की संख्या भी दोगुनी की है। पीएम मोदी ने कहा मेडिकल की सीटें भी बढ़ी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी कोशिश है गरीब का बच्चा भी डॉक्टर बन सके। इसलिए विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा में डॉक्टर बनने की सुविधा उपलब्ध कराई है। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी कोशिश है कि देश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो। ये सेवाएं भी को सुलभ हों। पीएम मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत के कारण आज करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। हजारों जन-औषधि केंद्र देश के गरीबों को, मध्यम वर्गीय परिवारों को सस्ती दवाएं दे रहे हैं। इससे देशवासियों के हजारों करोड़ रुपए बच रहे हैं।

हमारा शरीर परोपकार के लिए ही है, सेवा के लिए ही है और जब ये सेवा संस्कारों में आ जाती है तो सेवा ही साधना बन जाती है। यही साधना तो हरेक स्वयंसेवक की प्राणवायु होती है। ये सेवा संस्कार, ये साधना, ये प्राणवायु… पीढ़ी दर पीढ़ी हर स्वयंसेवक को तप-तपस्या के लिए प्रेरित कर रही है। ये सेवा साधना हर स्वयंसेवक को निरंतर गतिमान रखती है, ये कभी थकने और रुकने नहीं देती है।
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री (माधन नेत्रालय के कार्यक्रम में)

क्या बोले संघ प्रमुख?
पीएम मोदी से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि आज योग है कि डॉक्टर साहब (संघ प्रमुख डॉ हेडगेवार) का जन्मदिन और चैत्र नवरात्रि की शुरुआत है। डॉक्टर साहब का जब जन्म हुआ तो वह रविवार का ही दिन था। उनके बाद जिन्होंने संघ की बागडोर संभाली पूज्य गुरुजी। उनके नाम पर चल रहे प्रकल्प का कार्यक्रम और प्रधानमंत्री जी का यहां पर उपस्थित होना। सारे शुभ योग हैं। जब ये सारे शुभ योग एकत्रित हैं। जब ये सारे शुभ योग एकत्रित होते हैं तो उसके लिए तपस्या करनी पड़ती है। माधव नेत्रालय के कार्यकार्ताओं की तपस्या के हम सभी साक्षी हैं। तपस्या से पुण्य अर्जित होता है पुण्य से फल मिला है। वह फल अपने लिए न रखते हुए उसका प्रयोग लोक कल्याण के लिए करना। इसके पीछे जो प्रेरणा है। वह संघ विचार की प्रेरणा है। डेढ़ लाख के ऊपर स्वयंसेवकों के काम चल रहे हैं।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...