4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यओडिशा में बड़ा रेल हादसा: कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से...

ओडिशा में बड़ा रेल हादसा: कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे…एक यात्री की मौत

Published on

कटक.

ओडिशा के चौद्वार इलाके में आज कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने की खबर सामने आई है. यह हादसा मंगुली के पास यात्री हॉल्ट के नजदीक हुआ. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 11 बोगियां पटरी से उतर गए. हादसा सुबह 11:54 बजे हुआ. घटना में एक यात्री की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्रियों के घायल होने की आशंका है. ट्रेन की बोगियां पटरी से उतरकर पास के जंगल और खेतों में जा गिरीं, जिससे कई यात्रियों ने घबराकर ट्रेन से छलांग लगा दी.

राहत एवं बचाव कार्य में देरी
खबर लिखे जाने तक राहत और बचाव दल मौके पर नहीं पहुंचा था। स्थानीय लोग यात्रियों की मदद के लिए आगे आए और घायलों को पानी एवं प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराई। हादसे का शिकार हुए एक यात्री ने बताया कि ट्रेन अचानक तेज झटके के साथ रुकी और कुछ ही सेकंड में कोच पलट गए। अंधेरे और धुएं के कारण लोगों में घबराहट फैल गई। कई यात्री ट्रेन से कूदकर बाहर निकले।

रेलवे प्रशासन ने कहा है कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू किया जाएगा। प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिससे वे ट्रेन में सवार यात्रियों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने की पुष्टि
ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ अशोक कुमार मिश्रा ने ट्रेन के पटरी से उतरने की पुष्टि की है। मिश्रा ने कहा कि कटक में नेरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के कुछ कोच पटरी से उतरे हैं। उन्होंने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि 11 एसी डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। कोई भी घायल नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। जहां तक हमें जानकारी मिली है, दुर्घटना राहत ट्रेन, आपातकालीन चिकित्सा उपकरण भेजे गए हैं।

रेल अधिकारियों के मुताबिक खुर्दा रोड के डीआरएम, ईस्ट कोस्ट रेलवे के जीएम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और राहत और चिकित्सा सहायता ट्रेनें भी मौके पर भेज दी गई हैं. सूत्रों के मुताबिक फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है. वहीं रेलवे ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर जारी किए है. यात्री किसी भी प्रकार की मदद के लिए भुवनेश्वर: 8455885999 और कटक: 8991124238 पर फोन लगाकर इस हादसे से संबंधित मदद और जानकारी ले सकते है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...