20.8 C
London
Saturday, May 23, 2026
Homeखेलपहले मैच हारे अब जुर्माना देना पड़ेगा... BCCI ने इस गलती के...

पहले मैच हारे अब जुर्माना देना पड़ेगा… BCCI ने इस गलती के लिए ठोका हार्दिक पर लाखों का फाइन

Published on

अहमदाबाद

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टाइटंस के खिलाफ 36 रन से हार का सामना करना पड़ा।

आईपीएल ने हार्दिक पंड्या को लेकर अपने बयान में क्या कहा?
आईपीएल ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के नौवें मैच के दौरान उनकी टीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।’

बयान के अनुसार, ‘यह आईपीएल की आचार संहिता के न्यूनतम ओवर गति से जुड़े अपराधों से संबंधित नियम 2.2 के तहत उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था इसलिए पंड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अहमदाबाद की काली मिट्टी वाली पिच पर 196 रन बनाए। मुंबई इंडियंस को लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष करना पड़ा और अंततः टीम छह विकेट पर 160 रन ही बना सकी। गुजरात ने मौजूदा सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज की। यह मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी हार थी और टीम ने अभी अंकों का खाता नहीं खोला है।

बता दें कि हार्दिक पंड्या चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (एमआई) का इस सीजन का पहला मैच नहीं खेले थे। उनको आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ओवर रेट ऑफेंस के चलते सस्पेंड कर दिया गया था। उनके न होने से पांच बार की चैंपियन टीम को काफी संघर्ष करना पड़ा। मुंबई इंडियंस सीएसके के खिलाफ अच्छा स्कोर नहीं बना पाई और आखिर में चार विकेट से मैच हार गई। आईपीएल 2025 में यह पहली बार है जब किसी कप्तान पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : CM विष्णु देव साय

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए बांसिया में संत गोविंद गुरु की धूणी के दर्शन

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने डूंगरपुर दौरे के दौरान बांसिया स्थित...

डूंगरपुर में सीए भजनलाल शर्मा की मॉर्निंग वॉक, ग्रामीणों से संवाद और बैडमिंटन खेलकर जीता दिल

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह डूंगरपुर जिले के ऐतिहासिक गांव धम्बोला...

पंजाब के जल संकट और अधिकारों पर अमृतसर में महामंथन: रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल के साथ शाम 7 बजे बैठक करेंगे सीएम भगवंत मान

अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान राज्य के जल...

More like this

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...