4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबिहार : महिला को अपनी तरफ खींचने लगे नीतीश, बिहार सीएम की...

बिहार : महिला को अपनी तरफ खींचने लगे नीतीश, बिहार सीएम की एक और अजीब हरकत देख सम्राट ने रोका

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों में हैं। पटना में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम में उन्होंने एक महिला के साथ अजीब हरकत की। यह घटना कैमरे में कैद हो गई। पहले भी नीतीश कुमार के सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह के व्यवहार देखे गए हैं। दरअसल, पटना में सहकारिता विभाग का कार्यक्रम चल रहा था। मंच पर एक महिला को पुरस्कार दिया जा रहा था। तभी नीतीश कुमार ने महिला का हाथ पकड़ा और उसे अपनी ओर खींच लिया। ये सब कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वहां मौजूद गृह मंत्री अमित शाह यह सब देखते रहे। बाद में, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को महिला से दूर किया।

बिहार सीएम नीतीश कुमार की एक और अजीब हरकत
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हरकतें एक बार फिर से चर्चा में हैं। पटना में आयोजित सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में मंच पर महिला को पुरस्कृत किया जा रहा था, तभी नीतीश कुमार ने महिला का हाथ पकड़कर अपनी तरफ कर लिया। ये सबकुछ कैमरे में कैद हुआ है। जिसका वीडियो एनबीटी ऑनलाइन के पास भी है।

‘हरकत’ वाले वीडियो में क्या है?
वीडियो में दिख रहा है कि एक अधेड़ महिला को सम्मानित करने के लिए मंच पर बुलाया जाता है। फिर अमित शाह उस महिला को सम्मानित करते हैं। अमित शाह के बगल में सीएम नीतीश कुमार खड़े हैं। उस महिला को देखरकर सीएम नीतीश खुश हो जाते हैं। ऐसा लगता है कि उस महिला को पहले से जानते हैं। इसके बाद फोटो खींचाने के लिए उसकी बांह को पकड़ लेते हैं। फिर कंधा पकड़ लेते हैं। नीतीश के बगल में खड़े डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भांप जाते हैं, फिर वो नीतीश के पास जाकर उनकी बाहों को रोकने की कोशिश करते हैं। मगर, फिर जब नीतीश कुमार से महिला दूर चली जाती है तो सम्राट चौधरी अपने नीयत स्थान पर चले जाते हैं। मगर, पूरी हरकत कैमरे में कैद हो जाती है।

इससे पहले भी अजीब हरकत कर चुके हैं
पहले भी राष्ट्रगान के समय और अन्य जगहों पर नीतीश कुमार के व्यवहार पर सवाल उठ चुके हैं। अब इस नई घटना ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हरकतें लगातार कमरे में कैद होती रही है, चाहे राष्ट्रगान के समय का मुद्दा हो या विधानसभा में फोटोग्राफी का। अब सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अजीब हरकत कमरे में कैद हो गई।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...