4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यपिटाई चालू है,,, जुआरियों के अड्डे का जायजा लेने पहुंची पुलिस पर...

पिटाई चालू है,,, जुआरियों के अड्डे का जायजा लेने पहुंची पुलिस पर लोगों ने किया हमला, पथराव में दो सिपाही घायल

Published on

मथुरा,

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसी कलां इलाके में एक जुआ अड्डे का सर्वे करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने अचानक हमला कर दिया. इस दौरान हुए पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

एजेंसी के अनुसार, उप-निरीक्षक संदीप सिंह अपने तीन सिपाहियों के साथ कोसी कलां के निकासा इलाके में एक हाल ही में पकड़े गए जुआ अड्डे का सर्वे करने पहुंचे थे. पुलिस टीम जांच कर ही रही थी कि अचानक वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस पर हमला कर दिया. हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी पर जमकर पथराव किया, जिसमें सिपाही निकलेश और अंकित घायल हो गए.

पथराव की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. पुलिस के आते ही हमलावर मौके से फरार हो गए. घटना के तुरंत बाद मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई.

थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि घटना के आरोपियों की पहचान के लिए क्षेत्र के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी संदिग्ध फिलहाल अपने घरों से फरार हैं. इस घटना के बाद एहतियातन इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित रखा जा सके. पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...