6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यबिहार में NDA की बैठक, घटक दलों ने अमित शाह को बंद...

बिहार में NDA की बैठक, घटक दलों ने अमित शाह को बंद लिफाफे में सौंपी दावे वाली सीटों की लिस्ट

Published on

पटना,

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर सीएम आवास पर NDA के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ सभी घटक दलों के नेताओं ने भाग लिया. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में घटक दलों ने अपनी दावे वाली सीटों की लिस्ट बंद लिफाफे में सौंपी.

अब बीजेपी इन दावे वाली सीटों को लेकर अपने स्तर से काम करेगी. बीजेपी देखेगी कि जमीनी स्तर पर घटक दल जिन सीटों पर अपना उम्मीदवार देना चाहते हैं, उसकी वास्तविक स्थिति क्या है. एनडीए में सीट बंटवारे के पहले ये महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

बता दें कि किसी भी घटक दल के नेता को दूसरे सहयोगी दल की तरफ से दावा किए जाने वाली सीट की जानकारी नहीं दी गई है. इस बैठक का एजेंडा पहले से तय था. सभी दलों के नेता अपने साथ दावे वाली सीटों की लिस्ट लेकर आए थे.

बैठक में NDA की जीत का संकल्प
अमित शाह की मौजूदगी में NDA की एकजुटता और जीत के संकल्प को दोहराया गया. बैठक की औपचारिकता पूरी करने के बाद अमित शाह सीएम आवास से रवाना हो गए. अब बीजेपी घटक दलों के दावे वाली सीटों पर मंथन करेगी और जल्द ही सीट बंटवारे पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

सीएम नीतीश के आवास पर हुई बैठक
सीएम नीतीश कुमार के आवास पर हुई एनडीए की बैठक पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि ये राज्य के लिए चुनावी साल है. बैठक में कई बातों पर चर्चा हुई. केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विकास कार्यों को जनता के सामने कैसे पेश किया जाए, विपक्ष से कैसे निपटा जाए. इन सभी बातों पर चर्चा हुई.

गोपालगंज में रैली को किया संबोधित
इससे पहले अमित शाह ने एक समारोह में नीतीश कुमार के साथ मंच शेयर किया था, जहां 8000 करोड़ रुपये से अधिक की केंद्रीय और राज्य परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया था. अमित शाह गोपालगंज में भाजपा की एक रैली को संबोधित करने के बाद सीएम आवास पर पहुंचे.

चिराग बोले- मीटिंग जल्दी खत्म हो गई
पीटीआई के मुताबिक केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बैठक के बाद पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत की. हाजीपुर के सांसद ने कहा कि चर्चा इस बात पर केंद्रित थी कि चुनावों से पहले गठबंधन को कैसे मजबूत किया जाए. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह मीटिंग जल्दी खत्म हो गई क्योंकि एजेंडे में कोई कांटेदार मुद्दे नहीं थे.

बैठक में ये नेता रहे मौजूद
राज्य के मंत्रियों सहित जेडीयू और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा बैठक में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने हिस्सा लिया. हालांकि नीतीश कुमार पिछले दो दशकों से बिहार में एनडीए का चेहरा रहे हैं, लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा इस बार अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकती है.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...