18.4 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीति'जो अपने दर से दगा करता है, वो...', बागी विधायकों की अमित...

‘जो अपने दर से दगा करता है, वो…’, बागी विधायकों की अमित शाह से मुलाकात पर अखिलेश का तंज

Published on

लखनऊ,

समाजवादी पार्टी (सपा) के बागी विधायकों ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. इस मुलाकात के दौरान उनके बीच राजनीतिक चर्चा हुई. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब इस मुलाकात पर निशाना साधते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है.सपा विधायक राकेश प्रताप, विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने मंगलवार को गृह मंत्री से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. इस मुलाकात के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई.

उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘जो अपने दर से दगा करता है, वो दर-दर भटकता है.’ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पोस्ट के माध्यम से शायराना अंदाज में बागी विधायकों की दिल्ली में गृह मंत्री से हुई मुलाकात पर निशाना साधा.

उत्तराखंड में कई जगहों के नाम बदले जाने पर भी कसा तंज
इससे पहले मंगलवार को ही अखिलेश यादव ने उत्तराखंड सरकार द्वारा कई जगहों के नाम बदले जाने पर भी तंज कसा था. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का नाम अब उत्तर प्रदेश-2 कर दीजिए. यूपी का नाम भी उत्तराखंड से जोड़ दीजिए. दरअसल, पूर्व में उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों/रेलवे स्टेशनों/जिलों का नाम बदला जा चुका है.

‘कुंभ में कितने हिंदू मरे, गिनती बताएं’
वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ के महाकुंभ और सड़क पर नमाज वाले बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोग कहते हैं कि कुंभ में 66 करोड़ लोग आए, अगर 66 करोड़ लोगों को गिन सकते हैं, तो उन हिंदुओं के बारे में भी बताएं कि कितने हिंदू खो गए भगदड़ में. कितने हिंदू मारे गए कुंभ में. उनकी भी गिनती बताएं.

‘हम वक्फ बिल के खिलाफ’
वक्फ बिल पर अखिलेश यादव ने दो टूक कहा कि हम इस बिल के खिलाफ हैं. क्योंकि बीजेपी हर जगह अपना कंट्रोल चाहती है. ये संविधान के खिलाफ़ है. अखिलेश ने कहा, ‘देश की अधिकांश पार्टियां इस विधेयक के खिलाफ हैं. राजनीतिक दल इसका विरोध करेंगे. समाजवादी पार्टी भी इस विधेयक के खिलाफ है. हम संसद में इसका विरोध करेंगे.’

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...