18.4 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिवक्फ संशोधन बिल पर केंद्र के सपोर्ट में आई JDU, अब TDP...

वक्फ संशोधन बिल पर केंद्र के सपोर्ट में आई JDU, अब TDP ने फंसाया पेच

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा में बुधवार को पेश होने वाले वक्फ संशोधन बिल को बीजेपी की सहयोगी पार्टी जेडीयू का साथ मिल गया है. आज शाम तक इस बात की आशंका थी कि नीतीश कुमार की पार्टी किस ओर जाएगी क्योंकि जेडीयू की ओर से शर्तों के रूप में कुछ संशोधन सुझाए गए थे जिसे सरकार ने अब संशोधन बिल में शामिल कर लिया है.

जेडीयू के साथ आने के बाद अब टीडीपी ने पेच फंसा दिया है. चंद्रबाबू नायडू की पार्टी की ओर से सुझाए गए संशोधन स्वीकार किए जाने के बावजूद पार्टी ने अभी तक अपना रुख साफ नहीं किया है. टीडीपी के शीर्ष सूत्रों के अनुसार, वक्फ बिल पर अंतिम फैसला लिया जाना अभी बाकी है और इसके लिए विचार-विमर्श जारी है.

बिल के समर्थन में वोट करेगी जेडीयू
नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने वक्फ बिल को लेकर व्हिप जारी किया है जिसमें पार्टी के सांसदों से कल लोकसभा में वक्फ बिल का समर्थन करने को कहा गया है. पार्टी के चीफ व्हिप दिलेश्वर कामत ने कहा कि हम मजबूती से सरकार के समर्थन में संसद के अंदर वोट करेंगे. पार्टी के सभी सांसदों को इसके लिए व्हिप जारी किया जा चुका है.

उन्होंने कहा, ‘वक्फ संशोधन बिल मुसलमानों के हक में है. कुछ मुसलमान अपने फायदे के लिए इसका विरोध कर रहे हैं. हमारे सभी सांसद मजबूती से सरकार के पक्ष में खड़े रहेंगे. एनडीए मजबूत और एकजुट है. पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी बिहार में फिर जीतेगी.’

टीडीपी के सुझाए संशोधन स्वीकार
वक्फ (संशोधन) विधेयक में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) द्वारा सुझाए गए तीनों संशोधनों को मंगलवार को स्वीकार कर लिया गया. पार्टी ने एक व्हिप जारी कर सांसदों से कल लोकसभा में उपस्थित रहने को कहा है. हालांकि बिल के समर्थन को लेकर टीडीपी ने अभी अपना रुख साफ नहीं किया है.

कल दोपहर 12 बजे पेश होगा बिल
वक्फ संशोधन बिल को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है. ये बिल दो अप्रैल को दोपहर 12 बजे लोकसभा में आएगा. बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में इस पर मुहर लग गई है. सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर सदन में मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए कहेगी.

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि आठ घंटे चर्चा का समय तय किया गया है. इस समय को बढ़ाया जा सकता है लेकिन सदन की सहमति लेकर के. आजतक से खास बातचीत में किरेन रिजिजू ने कहा कि अब अगर कोई वॉकआउट करके बहाना करना चाहता है, चर्चा से भागना चाहता है तो उसको हम रोक नहीं सकते. उन्होंने कहा कि चर्चा तो करें. हर दल को अपना पक्ष रखने, अपनी बात रखने का मौका मिलेगा.

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...