4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्य60 साल के अधेड़ ने दो नाबालिग बच्चियों के साथ की अश्लील...

60 साल के अधेड़ ने दो नाबालिग बच्चियों के साथ की अश्लील हरकत, गिरफ्तारी से पहले खाया जहर

Published on

कोडरमा,

कोडरमा जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां 60 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने अपने पड़ोस की दो नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें की. इस दौरान बच्चियों की मां मौके पर पहुंच गई और बच्चों को बचाया. घटना के बाद, आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार करने के लिए घर पहुंची.

गिरफ्तारी से पहले खाया जहर
आरोपी की पहचान बाबू यादव के रूप में हुई है. जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने घर पहुंची, तो उसने लोकलाज के भय से जहर खा लिया. फिलहाल, उसे पुलिस कस्टडी में कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

गुस्से में परिजन, कड़ी सजा की मांग
बच्चियों की मां ने घटना को लेकर गुस्सा जाहिर किया और कहा कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कानून ने सजा नहीं दी, तो वे खुद उसे सजा देंगी.

कोडरमा थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. उन्होंने कहा कि आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उसे आगे की कानूनी प्रक्रिया से गुजरना होगा. साथ ही, बच्चियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Latest articles

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

More like this