12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यकानपुर में नक्शा पास कराना महंगा, 200 वर्गमीटर के लिए 5000 रुपये...

कानपुर में नक्शा पास कराना महंगा, 200 वर्गमीटर के लिए 5000 रुपये अधिक देना होगा, KDA का प्लान जानिए

Published on

कानपुर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिल्डिंग का नक्शा पास करने के लिए लोगों को अब अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। नक्शे और शमन शुल्क की नई दरें लागू कर दी गई हैं। इससे शहर के लोगों पर अब असर पड़ना शुरू हो जाएगा। 200 वर्ग मीटर के प्लॉट का नक्शा पास करने में शहर के लोगों को 5000 रुपये अधिक चुकाना पड़ेगा। कानपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों ने शहर के साथ ही बिठूर और अकबरपुर माती का एक्सटर्नल शुल्क भी 584 से बढ़कर 610 रुपए प्रति वर्ग मीटर कर दिया है।

कानपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों के अनुसार, अगर आवासीय परियोजनाओं में कोई 200 वर्गमीटर के घर में ग्राउंड फ्लोर के साथ दो फ्लोर और निर्माण कराता है तो 375 वर्ग मीटर तक बिल्ट एरिया को छोड़कर कवर्ड एरिया में 1.05 लाख रुपए नक्शे का शुल्क देना होगा। अभी तक इस एरिया का नक्शा बनवाने में केवल एक लाख रुपये लगते थे। इससे बढ़ा हुआ बिल्डिंग मैप शुल्क 5 रुपये प्रति वर्गमीटर, निरीक्षण शुल्क 20 रुपये प्रति वर्गमीटर, मलबा शुल्क 52 रुपये प्रति वर्गमीटर, एक्सटर्नल डेवलपमेंट शुल्क 2473 रुपये प्रति वर्गमीटर और जल शुल्क 57.35 रुपये प्रति वर्गमीटर को लिया गया है।

पिछले साल से बढ़ी फीस
सभी प्रकार के शुल्कों में बढ़ोतरी होने के कारण पिछले साल के मुकाबले नक्शा पास कराना महंगा हो जाएगा। 4.31 फीसदी की बढ़ोतरी से आवासीय नक्शा पास कराने में अधिक फर्क भले ही न पड़े, औद्योगिक एरिया में नक्शा पास करना काफी महंगा हो जाएगा। इसी तरह शमन का शुल्क भी अब 100 वर्गमीटर के प्लॉट पर करीब 2.05 से 2.20 लाख रुपये हो जाएगा। इसमें सभी शुल्क को जोड़ने के बाद व्यवसायिक, कार्यालय और औद्योगिक एरिया में काफी फर्क पड़ेगा।

केडीए के चीफ टाउन प्लानर मनोज कुमार ने कहा की दरें शहरवासियों को देखकर तैयार की गई हैं। बिठूर, अकबरपुर और माती के एक्सटर्नल शुल्क में भी बढ़ोतरी हुई है। नई दरें लागू हो गई हैं। नया नक्शा नई दरों के आधार पर ही तैयार कराया जा सकेगा।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...