29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिभाई साहब निश्चित लगेगा... BSNL पर राज्यसभा में धनखड़ ने की ऐसी...

भाई साहब निश्चित लगेगा… BSNL पर राज्यसभा में धनखड़ ने की ऐसी टिप्पणी जमकर लगे ठहाके

Published on

नई दिल्ली

संसद के उच्च सदन राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक मजेदार वाकया सामने आया, जब सभापति जगदीप धनखड़ ने BSNL को एक नया नाम दे दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि BSNL का मतलब है – ‘भाई साहब निश्चित लगेगा।’ दरअसल, गुरुवार को सदन में दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल से जुड़े सवाल पर चर्चा हो रही थी। इस दौरान केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि बीएसएनएल के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ रही है। बीते 3 महीने में बीएसएनएल ग्राहकों को बड़ा इजाफा हुआ है।

राज्यसभा में उठा बीएसएनएल का मुद्दा
राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान अपनी बात रखते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल को बीते 18 सालों में पहली बार मुनाफा हुआ है। अक्टूबर से दिसंबर 2024 की तिमाही में कंपनी को 262 करोड़ रुपए का शुद्ध फायदा हुआ है। इससे पहले साल 2007 में शुद्ध फायदा दर्ज हुआ था। बीएसएनएल एक सरकारी टेलीकॉम कंपनी है। यह मुख्य रूप से दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में संचार सेवाएं देती है।

प्रफुल्ल पटेल ने की ये अपील
राज्यसभा में चर्चा के दौरान एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि बीएसएनएल को बीते तीन महीने फायदा हुआ है, इसके लिए बधाई। दूरदराज के इलाकों में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का नेटवर्क काम नहीं करता। हालांकि, बीएसएनएल वहां भी मौजूद रहता है और सेवाएं देता है। कई जगहों पर मोनोपोली जैसी स्थिति होती है।

4जी अपग्रेडेशन पर सवाल तो सिंधिया ने दिया जवाब
प्रफुल्ल पटेल ने आगे कहा कि खास तौर से जंगली इलाकों, नक्सली इलाकों में नेटवर्क का इश्यू होता है। ऐसे इलाकों में 4जी का अग्रेडेशन जल्दी करके दूसरे कंपटीशन को रोक सकते हैं। वहां सेवाएं बेहतर कर सकते हैं। एक बात ये भी है कि कई टावर कहीं कहीं बंद रहते हैं। उसे ठीक से स्वचालित करके मेंटेन कर सकते हैं कि नहीं उस पर मंत्री जी जानकारी दें।

सिंधिया बोले- 510 टॉवर अपग्रेड कर चुके
संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रफुल्ल पटेल के सवाल पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित इलाकों में टेलीकॉम अहम मुद्दा है। हम लोगों ने 245 टॉवर हमने चिन्हित किए हैं, जिन्हें अपग्रेड करेंगे। 510 टॉवर अपग्रेड कर चुके हैं। आगे भी इसे तेजी से आगे बढ़ाएंगे। हम योजना बना रहे कि जहां भी अपग्रेडेशन की जरूरत है हम दो लाख टावर पर ध्यान दे रहे।

जब धनखड़ बोले- भाई साहब निश्चित लगेगा
सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रफुल्ल पटेल की बात का समर्थन करते हुए बीएसएनएल के कनेक्शन पर लोगों के भरोसे की बात कही। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बीएसएनएल का नया नामकरण कर दिया। उन्होंने कहा कि ‘भाई साहब निश्चित लगेगा’, इसका मतलब है कि इस नेटवर्क पर भरोसा किया जा सकता है।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...