7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यरिटायर्ड जज और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज, घरेलू सहायक को...

रिटायर्ड जज और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज, घरेलू सहायक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक रिटायर्ड जज और उनकी पत्नी के खिलाफ उनके घरेलू सहायक को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. मृतक के परिवार का आरोप है कि दंपति द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ के अलीगंज इलाके में रहने वाले रिटायर्ड जज और उनकी पत्नी पर घरेलू सहायक महेश निषाद को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है. महेश निषाद पिछले कुछ सालों से दंपति के घर में रसोइए का काम कर रहे थे. आरोप है कि होली के आसपास दंपति ने उन पर चोरी का आरोप लगाया और लगातार मानसिक उत्पीड़न किया.

मंगलवार को लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर महेश निषाद ने अपने घर में फांसी लगा ली. उस समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था. आत्महत्या से पहले महेश ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने कहा कि वह चोरी में शामिल नहीं था और किसी और ने यह अपराध किया था.

वीडियो में महेश ने अपनी मानसिक पीड़ा को व्यक्त किया और न्याय की मांग की. मृतक के नाबालिग बेटे ने भी एक वीडियो जारी कर कहा कि ‘मेरे पापा को झूठे आरोपों में फंसाया गया था और पुलिस हमारी बात नहीं सुन रही है.’ परिवार की शिकायत पर हजरतगंज पुलिस स्टेशन में रिटायर्ड जज और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच की जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this