9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़प्रभावशाली विज्ञापन की विपणन रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका

प्रभावशाली विज्ञापन की विपणन रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका

Published on

भेल भोपाल।

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महविद्यालय भेल भोपाल शोध केन्द्र से खुशबू पैगवार को “भारत वर्ष में आयुष उत्पादों की विपणन व्यूह रचना का मूल्यांकन: पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड एवं डाबर इंडिया लिमिटेड के विशेष संदर्भ में ” विषय पर वाणिज्य संकाय में शोध प्रबंध प्रस्तुत करने पर बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। खुशबू पैगवार ने पतंजलि और डाबर के उत्पादों पर शोधात्मक अध्ययन कर पाया कि वर्तमान में प्रभावशाली विज्ञापन, विपणन रणनीति का सबसे महत्वपूर्ण घटक है। विपणन में वस्तुओं और सेवाओं के क्रय विक्रय से पूर्व और पश्चात की क्रियाएं भी शामिल होती हैं। आयुष उत्पाद स्वास्थ्य से संबंधित होते अत उनको क्रय करते समय उपभोक्ता की संवेदनशीलता अधिक रहती है। आयुर्वेद जैसी प्राकृतिक उपचार प्रणाली का इतिहास लगभग पांच हजार साल पुराना है। भारत वर्ष मे वर्तमान में भी आयुष उत्पाद लोकप्रिय हैं। विपणन रणनीति उत्पाद, मूल्य और स्थान से भी प्रभावित होती है। भारत में आयुष उत्पादों का भविष्य उज्जवल है। खुशबू पैगवार ने यह शोधकार्य प्राचार्य डा. संजय जैन प्राध्यापक वाणिज्य के मार्गदर्शन में पूर्ण किया है।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...