10.3 C
London
Sunday, March 1, 2026
Homeभोपालबाइसन को देख कांप गई बाघिन, दुम दबाकर भागी, ऐसा सीन नहीं...

बाइसन को देख कांप गई बाघिन, दुम दबाकर भागी, ऐसा सीन नहीं देखा होगा, 46 सेकंड की हैरान कर देने वाली भिड़ंत

Published on

नर्मदापुरम

मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बाघ, गौर यानी इंडियन बाइसन को देखकर जंगल की ओर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग जंगल के राजा को इस तरह डर कर भागते देख हैरान हैं।

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का मामला
वीडियो STR का बताया जा रहा है और इसे पर्यटकों ने शूट किया है। STR की फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा ने भी इस वीडियो की पुष्टि की है। अक्सर बाघ और बाइसन के बीच लड़ाई के वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें बाइसन बाघ पर भारी पड़ता हुआ दिखाई देता है। वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। वे सोच रहे हैं कि जंगल का राजा बाघ, बाइसन से क्यों डर रहा है।

पर्यटक ने बनाया है वीडियो
माना जा रहा है कि वीडियो पर्यटकों ने बनाया है। वीडियो में दिख रहा है कि पर्यटक जीप में घूम रहे हैं। तभी उन्हें बाघ दिखाई देता है। बाघ, बाइसन को देखकर भाग रहा है। STR की फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा ने वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने भी यह वीडियो देखा है। उन्हें लगता है कि यह वीडियो मधई क्षेत्र में शूट किया गया है। मधई क्षेत्र नर्मदापुरम जिले के पास है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वीडियो कब शूट किया गया था।

अक्सर सामने आते हैं ऐसे वीडियो
अक्सर बाघ और बाइसन के बीच लड़ाई होती रहती है। कई बार बाइसन बाघ पर भारी पड़ जाता है। कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में एक बाइसन बाघ पर हावी होने की कोशिश कर रहा था। बाघ ने बाइसन से हार मान ली और पीछे हट गया।

1500 किलोग्राम तक भारी होता है बाइसन
गौर यानी इंडियन बाइसन एक बहुत बड़ा जानवर होता है। मादा बाइसन का वजन 440 से 1000 किलोग्राम तक हो सकता है। वहीं, नर बाइसन का वजन 588 से 1500 किलोग्राम तक हो सकता है। बाइसन से लड़ने के लिए बाघ को भी सोचना पड़ता है। वायरल वीडियो इस बात का सबूत है।

Latest articles

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, स्कूल पर मिसाइल गिरने से 40 छात्राओं की मौत

भोपाल मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। शनिवार सुबह इजराइल ने ईरान की...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...

More like this

इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, स्कूल पर मिसाइल गिरने से 40 छात्राओं की मौत

भोपाल मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। शनिवार सुबह इजराइल ने ईरान की...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...

घायल युवक को देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने रुकवाया काफिला खुद की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का...