17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभोपालफर्जी डॉक्टर के ऑपरेशन से 7 लोगों की मौत! मध्य प्रदेश के...

फर्जी डॉक्टर के ऑपरेशन से 7 लोगों की मौत! मध्य प्रदेश के दमोह का ये मामला सुन सब हैरान

Published on

दमोह

मध्य प्रदेश के दमोह में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी अस्पताल में एक फर्जी डॉक्टर के ऑपरेशन करने के बाद सात लोगों की मौत हो गई। फर्जी डॉक्टर ने दिल की सर्जरी की है। आरोपी का असली नाम नरेंद्र विक्रमादित्य यादव बताया गया है। अस्पताल में करीब एक महीने में 7 मरीजों की मौत के बाद खलबली मच गई है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि यह आंकड़े फर्जी हैं।

आरोपी ने खुद को कार्डियोलॉजिस्ट बताया था। इसके बाद वह हॉर्ट की सर्जरी करता था। दमोह के एडवोकेट और बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी ने इस मामले का खुलासा करते हुए मामले की शिकायत कलेक्टर से की है। इस मामले में डीएम ने जांच के आदेश दिए है।

फर्जी डिग्री बनाकर की नौकरी
आरोपी ने अस्पताल में नौकरी करने के लिए ब्रिटेन के एक डॉक्टर के नाम का सहारा लिया। डॉ एन जोन केम ब्रिटेन के फेमस कार्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर हैं। फर्जी डॉक्टर ने ब्रिटेन के फेमस डॉक्टर के नाम के फर्जी दस्तावेज बताकर मिशन अस्पताल में नौकरी कर ली। फिर बिना किसी अनुभव के ऑपरेशन किया और इसी वजह से ये मौतें हुई। कलेक्टर के आदेश पर जो जांच चल रही है उस जांच कमेटी ने मिशन अस्पताल से तमाम दस्तावेज जब्त किए हैं। इन दस्तावेजों में आरोपी डॉक्टर ने डॉ. एनजोन केम के नाम से अपनी डिग्रियां और बाकी के डॉक्यूमेंट लगाए हैं। जब जांच में सामने आया कि ये शख्स नरेंद्र विक्रमादित्य यादव है।

फर्जी डॉक्टर के खिलाफ जांच जारी है
बाल कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष और अधिवक्ता दीपक तिवारी ने दावा किया कि इसके ऑपरेशन से सात मरीजों की मौत हो गई है। हालांकि उन्होंने कहा कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ मरीज मेरे पास आए और हमें घटना के बारे में बताया कि वह अपने पिता को अस्पताल लेकर गए थे लेकिन वहां ऑपरेशन करने की तैयारी थी लेकिन डर के कारण उन्होंने ऑपरेशन नहीं कराया और अपने पिता को जबलपुर लेकर गए।

वकील ने यह भी दावा किया कि यादव के खिलाफ हैदराबाद में मामला दर्ज है और उसने असली पहचान दस्तावेज नहीं दिखाए हैं। फर्जी डॉक्टर के खिलाफ कोई जानकारी नहीं मिली है। उसके पास कोई स्थायी पता नहीं है वह कहां रहता है इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि इससे पहले वह नरसिंहपुर में भी नौकरी कर चुका है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...