14 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन से मिली चुनौती तो ट्रंप को याद आए 'दोस्त', टैरिफ वॉर...

चीन से मिली चुनौती तो ट्रंप को याद आए ‘दोस्त’, टैरिफ वॉर पर मांगने लगे मदद, अपने डिप्टी को भेज रहे भारत, आगे क्‍या?

Published on

वॉशिंगटन:

अमेरिका ने हालिया समय में कई देशों पर भारी टैरिफ लगाए हैं। इससे अमेरिका की कई देशों से व्यापारिक स्तर पर तनातनी हो गई है। खासतौर से चीनी प्रेसीडेंट शी जिनपिंग के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्यापार युद्ध में उलझ गए हैं। ऐसे में अब उन्हें अपने सहयोगी देशों की याद आ रही है। ट्रंप प्रशासन को चीन पर दबाव बनाने के लिए जिन ‘मित्र देशों’ की जरूरत महसूस हो रही है, उनमें भारत का भी नाम है। अमेरिकी विदेश मंत्री जेडी वेंस इसी महीने दिल्ली दौरे पर आ रहे हैं। वह पीएम नरेंद्र मोदी के साथ टैरिफ मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंंप प्रशासन ने ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति के तहत जापान, दक्षिण कोरिया और भारत के साथ व्यापार वार्ता का फैसला लिया है। वाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लीविट का कहना है कि सहयोगी देश अमेरिका की मदद के लिए उत्सुक हैं और बातचीत का अच्छा नतीजा निकलेगा। उन्होंने ट्रंप के सहयोगियों के साथ आक्रामक रवैये पर कहा, ‘हमें सहयोगियों से बात करनी होगी और कई देश संपर्क कर रहे हैं। हमारे फोन लगातार बज रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उन्हें अमेरिका की जरूरत है, उन्हें हमारे बाजारों की जरूरत है।

जल्दी ही शुरू होगी बातचीत
ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेन्ट ने फॉक्स बिजनेस से बातचीत में कहा कि अमेरिका के सहयोगी जैसे जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम और भारत जल्द ही वॉशिंगटन के साथ व्यापार वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा, ‘बातचीत के लिए सभी तैयार हैं और फिलहाल चीन घिरने लगा है। हमें लगता है कि बातचीत का एक विषय यह होना चाहिए कि हम चीन को कैसे संतुलित कर सकते हैं।’

हालांकि ये आसान नहीं लगता है क्योंकि ट्रंप ने कई अंतरराष्ट्रीय समझौते रद्द किए हैं और सहयोगियों पर भी भारी टैरिफ लादे हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या अमेरिका के मित्र देश उसकी मदद को तैयार होंगे। ओबामा प्रशासन के जेसन का कहना है कि ट्रंप की नीतियों की वजह से फिलहाल अमेरिका एक अविश्वसनीय भागीदार बन गया है।

Latest articles

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...