14 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयग्रीन कार्ड और H-1B वीजा की आस लगाए भारतीयों को झटका, अमेरिका...

ग्रीन कार्ड और H-1B वीजा की आस लगाए भारतीयों को झटका, अमेरिका ने जारी किया वीजा बुलेटिन

Published on

वॉशिंगटन:

अमेरिका के विदेश विभाग ने अगले महीने यानी मई 2025 का वीजा बुलेटिन जारी कर दिया है। इस बुलेटिन से H-1B और ग्रीन कार्ड की आस लगाए भारतीयों को झटका लगा है। बुलेटिन में बताया गया है कि भारतीयों के लिए एम्प्लॉयमेंट-बेस्ड फिफ्थ प्रेफरेंस (EB-5) कैटेगरी में भारी गिरावट आई है। भारत EB-5 अनरिजर्व्ड कैटेगरी में छह महीने से ज्यादा पीछे चला गया है। इसका मतलब है कि ग्रीन कार्ड मिलने में अब ज्यादा देरी होगी। पहले यह कैटेगरी चालू थी, जिससे भारतीय बिना किसी देरी के ग्रीन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते थे। अब केवल वही लोग आगे बढ़ेंगे, जिनकी प्रायोरिटी डेट 1 मई 2019 से पहले की है। बाकी आवेदक एक बड़ी होती हुई बैकलॉग में फंस जाएंगे।

मई वीजा बुलेटिन के अनुसार, एम्प्लॉयमेंट-बेस्ड फर्स्ट प्रेफरेंस (EB1) कैटेगरी में बदलाव नहीं हुआ है। भारत के लिए EB1 की कटऑफ डेट फरवरी 2022 है। चीन के लिए यह 8 नवंबर 2022 है, वहीं बाकी सभी देशों के लिए EB1 कैटेगरी अभी चालू है। एम्प्लॉयमेंट-बेस्ड सेकंड प्रेफरेंस (EB2) कैटेगरी में कोई बदलाव नहीं है। भारत की कटऑफ डेट 1 जनवरी 2013 पर स्थिर है। चीन की EB2 कटऑफ डेट 1 अक्टूबर 2020 है। इनके अलावा बाकी सभी देशों के लिए EB2 कटऑफ 22 जून 2023 पर है।

EB4 और EB5 कैटेगरी
एम्प्लॉयमेंट-बेस्ड थर्ड प्रेफरेंस (EB3) कैटेगरी में भारत की कटऑफ डेट थोड़ी आगे बढ़कर 15 अप्रैल 2013 हो गई है। इसमें चीन के लिए कोई बदलाव नहीं है और यह नवंबर 2020 पर है। अमेरिका में बाकी सभी देशों के लिए EB3 कटऑफ डेट 1 जनवरी 2023 पर स्थिर है। EB3 अन्य वर्कर्स कैटेगरी में भारत की कटऑफ डेट EB3 के बराबर 15 अप्रैल 2013 है। चीन के लिए कटऑफ डेट अप्रैल 2017 है। बाकी देशों के लिए EB3 अन्य वर्कर्स कटऑफ डेट 2021 पर है।

एम्प्लॉयमेंट-बेस्ड फोर्थ प्रेफरेंस (EB4) कैटेगरी सभी देशों के लिए ‘अनुपलब्ध’ है। इस वित्तीय वर्ष के लिए इस कैटेगरी के सभी इमिग्रेंट वीजा इस्तेमाल हो चुके हैं। इसलिए यह 1 अक्टूबर 2025 को नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत तक अनुपलब्ध रहने की संभावना है। EB5 कैटेगरी में भारत की अनरिजर्व्ड कटऑफ डेट पीछे जाकर 1 मई 2019 हो गई है। चीन की अनरिजर्व्ड कटऑफ डेट 22 जनवरी 2014 पर स्थिर है। बाकी सभी EB5 कैटेगरी और देशों के लिए EB5 चालू है।

 

Indian Student Arrested in USA: अमेरिका इस भारतीय स्कॉलर को करेगा डिपोर्ट!

यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) उन विदेशी नागरिकों से एम्प्लॉयमेंट-बेस्ड एडजस्टमेंट ऑफ स्टेटस एप्लीकेशन स्वीकार करेगा, जिनकी प्राथमिकता की तारीख मई वीजा बुलेटिन में दी गई फाइनल एक्शन डेट से पहले की है। इसका मतलब है कि अगर किसी आवेदक की प्रायोरिटी डेट पहले की है, तो वह आवेदन कर सकता है।

Latest articles

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...