14 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभूकंप के झटकों से दहला पाकिस्तान, रिएक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई...

भूकंप के झटकों से दहला पाकिस्तान, रिएक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई तीव्रता

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान में शनिवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने अपने बयान में बताया है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। भूकंप के झटके कई इलाकों में महसूस हुए, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत देखने को मिली। भूकंप की वजह से जानमान के किसी नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। रिक्टर स्केल पर 5.8 की तीव्रता के भूकंप को मध्यम माना जाता है।

पाक वेबसाइट जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार दोपहर को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद, रावलपिंडी, अटक, चकवाल और पंजाब के दूसरे शहरों में झटके में महसूस किए गए। पंजाब के अलावा खैबर पख्तूनख्वा में पेशावर, मर्दन, मोहमंद और शबकदर में भी भूकंप के झटके आए। इस्लामाबाद स्थित
राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार, भूकंप दोपहर 12:31 बजे आया, जिसकी तीव्रता 5.5 और इसकी गहराई 12 किलोमीटर थी। भूकंप का केंद्र रावलपिंडी से 60 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था।

म्यांमार की तबाही के बाद लगातार दहल रही धरती
पकिस्तान-भारत और आसपास के मुल्कों में बीते कुछ दिनों में जमीन लगातार हिल रही है। 28 मार्च को म्यांमार में भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। म्यांमार के मांडले क्षेत्र में 28 मार्च को 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। इसके कुछ ही मिनट बाद फिर 6.4 तीव्रता का झटका आया। इससे जानमाल की भारी हानि पूरे क्षेत्र में हुई। इस भूकंप का असर आसपास के कई देशों में देखने को मिला था। म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद से अब तक यानी दो हफ्ते में 2.8 से लेकर 7.5 तीव्रता के 112 झटके इस क्षेत्र में महसूस किए गए हैं। शनिवार को पाकिस्तान में तेज झटके आए हैं।

 

Latest articles

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...