11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप 'कमांडर इन चीफ' के तौर पर सेवाएं देने में पूरी तरह...

ट्रंप ‘कमांडर इन चीफ’ के तौर पर सेवाएं देने में पूरी तरह से फिट, यूएस राष्ट्रपति के डॉक्टर का बड़ा अपडेट

Published on

वेस्ट पाम बीच:

डोनाल्ड ट्रंप के डॉक्टर का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ‘कमांडर इन चीफ’ के रूप में सेवाएं देने के लिए पूरी तरह से स्वस्थ हैं। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को हुए ट्रंप के मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट जारी कर दिए। ट्रंप 78 वर्ष के हैं। ट्रंप के डॉक्टर कैप्टन सीन बारबाबेला ने कहा कि राष्ट्रपति की एक्टिव लाइफस्टाइल का उनके शारीरिक रूप से स्वस्थ होने में सबसे बड़ा योगदान है। ट्रंप 14 जून को 79 वर्ष के हो जाएंगे।

ट्रंप पूरी तरह फिट- डॉक्टर
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति चुने गए हैं। रविवार को जारी एक रिपोर्ट में, अमेरिकी राष्ट्रपति के डॉक्टर ने कहा कि ट्रंप कमांडर-इन-चीफ और राष्ट्राध्यक्ष के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डॉक्टरों के मुताबिक वो पूरी तरह से फिट हैं। व्हाइट हाउस ने ट्रंप की शारीरिक जांच के रिजल्ट जारी किए हैं।

शुक्रवार को हुए थे ट्रंप के मेडिकल टेस्ट
यूएस राष्ट्रपति की यह जांच शुक्रवार को हुई थी। डॉक्टर का कहना है कि ट्रंप कमांडर इन चीफ के तौर पर काम करने के लिए पूरी तरह से फिट हैं। 2020 के बाद से उनका वजन 20 पाउंड कम हुआ है। ट्रंप 14 जून को 79 साल के हो जाएंगे। ट्रंप का वजन अभी 224 पाउंड हो गया है।

जानिए मेडिकल रिपोर्ट में क्या है
रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप की दोनों आंखों में मोतियाबिंद की सर्जरी हुई थी। हालांकि, रिपोर्ट में तारीख नहीं दी गई है। यह सर्जरी उम्र बढ़ने वाले लोगों में आम है। इसमें आंख के धुंधले लेंस को हटाकर कृत्रिम लेंस लगाया जाता है। इससे देखने में आसानी होती है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने जुलाई 2024 में colonoscopy कराई थी। इसमें एक benign polyp और diverticulosis नामक स्थिति पाई गई। यह एक आम स्थिति है जिसमें उम्र के साथ आंत की दीवारें कमजोर हो जाती हैं। इससे सूजन हो सकती है, हालांकि ज्यादातर लोगों को कोई समस्या नहीं होती है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...