13.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिकी उपराष्ट्रपति की पत्नी का क्या है इंडिया कनेक्शन? नेटवर्थ भी जान...

अमेरिकी उपराष्ट्रपति की पत्नी का क्या है इंडिया कनेक्शन? नेटवर्थ भी जान लीजिए, बनाया है यह खास रेकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली:

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस के साथ अगले हफ्ते भारत की यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता भी करेंगे। माना जा रहा है कि वेंस दंपति 21 से 24 अप्रैल के बीच भारत की यात्रा कर सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दंपति के साथ इनके तीनों बच्चे इवान, विवेक और मीराबेल भी आ सकते हैं। उषा वेंस का भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। यानी उनका भारत से कनेक्शन है।

चूंकि उषा, जेडी वेंस की पत्नी हैं। उपराष्ट्रपति के पार्टनर को अमेरिका का दूसरा नागरिक होने का दर्जा मिलता है। ऐसे में उषा अमेरिका की दूसरी नागरिक हैं। वह अमेरिका की ऐसी पहली दूसरी नागरिक हैं जो भारतीय मूल की हैं। यह अपने आप में रेकॉर्ड है। वह न केवल पहली भारतीय अमेरिकी, बल्कि पहली एशियाई अमेरिकी, पहली तेलुगु और पहली हिंदू महिला भी हैं, जो अमेरिका की दूसरी नागरिक हैं।

आंध्र प्रदेश से हैं माता-पिता
उषा वेंस का जन्म 6 जनवरी 1986 को कैलिफोर्निया में हुआ था। यह अमेरिकी में ही पली और बढ़ी हुई हैं। इनकी मां का नाम लक्ष्मी और पिता का नाम राधाकृष्ण है। वे आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे और साल 1980 में अमेरिका आकर बसे गए थे। उषा की मां एक बायोलॉजिस्ट हैं और पिता इंजीनियर।

उषा वेंस का जन्म बेशक अमेरिका में हुआ हो, माता-पिता ने उन्हें भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म के अनुसार शिक्षा और संस्कार दिए। उषा ने खुद बताया है कि उन्होंने अपने माता-पिता के आदर्शों को ध्यान में रखते हुए ही पढ़ाई की है। साल 2014 में उषा की शादी जेडी वेंस से हो गई थी। शादी में उषा और जेडी वेंस, दोनों ने पारंपरिक भारतीय कपड़े पहने थे। वेंस भी उषा के इन हिंदू संस्कारों से प्रभावित हुए।

कितनी है शिक्षा और क्या है काम?
उषा ने साल 2007 में येल यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री में बैचलर की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के दौरान वह एजुकेशन पॉलिसी पब्लिकेशन में एडिटर-इन-चीफ भी रहीं। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने गेट्स कैम्ब्रिज स्कॉलरशिप की मदद से कैम्ब्रिज से मास्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री हासिल की।

उषा ने येल लॉ स्कूल से लॉ की भी पढ़ाई की है। इसके बाद वहां उन्होंने कई जिम्मेदारियां भी निभाईं। वह येल जर्नल ऑफ लॉ एंड टेक्नोलॉजी की मैनेजिंग एडिटर और येल लॉ एंड पॉलिसी रिव्यू की एडिटर रह चुकी हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स के लिए क्लर्क के रूप में भी काम किया है। इससे पहले वह साल 2013 से 2014 तक केंटकी की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज अमूल थापर के लिए एक लॉ क्लर्क के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

कितनी है नेटवर्थ?
उषा वेंस की कुल संपत्ति के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई भी जानकारी मौजूद नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उषा और उनके पति जेडी वेंस के पास प्रॉपर्टी की कमी नहीं है। वेंस रियल एस्टेट, म्यूचुअल फंड, क्रिप्टोकरेंसी आदि में निवेश करते हैं।

फोर्ब्स के मुताबिक जेडी वेंस की नेटवर्थ करीब 10 मिलियन डॉलर (करीब 85 करोड़ रुपये) है। अगस्त 2014 में उषा वेंस और जेडी वेंस ने वॉशिंगटन डीसी में 5,90,000 डॉलर में एक मकान खरीदा था। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मकान की कीमत अब करीब 8,50,000 डॉलर है। इसके अलावा उषा और जेडी वेंस ने सिनसिनाटी के ईस्ट वॉलनट हिल्स में 1.4 मिलियन डॉलर में एक मकान खरीदा था। इनके अलावा इस दंपति के पास और भी प्रॉपर्टी है।

Latest articles

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...