13.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायली कमांडो, 14000 किलोग्राम का बंकर बस्‍टर बम, नेतन्‍याहू का ईरानी परमाणु...

इजरायली कमांडो, 14000 किलोग्राम का बंकर बस्‍टर बम, नेतन्‍याहू का ईरानी परमाणु ठिकाने पर हमले का विस्‍फोटक प्‍लान

Published on

तेल अवीव

इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर हमला करने की योजना बनाई थी। इस हमले में ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया जाना था। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका प्रेसीडेंट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर इस कमांडो ऑपरेशन की योजना बनाई थी। इस ऑपरेशन के तहत अमेरिकी लड़ाकू विमानों की मदद से ईरान पर 30,000lb के बम गिराए जाने थे। यह प्लान ईरान और अमेरिका में परमाणु कार्यक्रम में बातचीत शुरू होने से पहले बना था। फिलहाल दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता कर रहे हैं।

द सन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले की योजना तब बनाई गई थी, जब तेहरान परमाणु समझौते पर राजी नहीं हो रहा था। इस प्लान में इजरायल को ईरान पर जमीनी और हवाई हमले करना था। इसके लिए अमेरिका ने पश्चिम एशिया में सैन्य उपकरण भी भेजने शुरू कर दिए थे। अमेरिका से दो विमान वाहक पोत भी भेजे गए थे। दो पैट्रियट मिसाइल बैटरी और एक टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस सिस्टम (THAAD) भेजा गया था। आधा दर्जन B-2 बमवर्षक विमानों को डिएगो गार्सिया नामक द्वीप पर भेजा गया था, ये विमान 30,000lb के बम ले जा सकते थे। इन बमों का इस्तेमाल ईरान के भूमिगत परमाणु कार्यक्रम पर हमले के लिए होना था।

‘हमले की भनकर ईरान को भी थी!
ईरान पर इजरायल और अमेरिका का यह हमला मई में शुरू हो सकता था। इस हमले में इजराइली कमांडो, ईरान के परमाणु ठिकानों पर छापे मारते और अमेरिकी लड़ाकू विमानों से बमबारी भी की जाती। रिपोर्ट कहती है कि हमले के प्लान की भनक ईरान को भी थी। ईरान इस संभावित हमले के लिए तैयार था। ईरान ने अपनी मिसाइलों को पश्चिम एशिया के अमेरिकी ठिकानों पर हमला करने के लिए तैयार कर दिया था।

ईरान और अमेरिका में फिलहाल परमाणु वार्ता हो रही है। ऐसे में इस हमले के प्लान को टाल दिया गया है। दरअसल अमेरिका और पश्चिमी देश कई वर्षों से कह रहे हैं कि ईरान सैन्य-ग्रेड यूरेनियम का प्रसंस्करण करते हुए परमाणु हथियार बना रहा है। अमेरिका और पश्चिमी देशों का कहना है कि इससे अंतरराष्ट्रीय शांति को खतरा है। वहीं ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण है और इसका उद्देश्य देश का विकास करना है। इस मुद्दे पर ईरान की इजरायल और अमेरिका से लगातार तनातनी रही है।

Latest articles

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...