13.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारतीय एंजेसियों की बड़ी कामयाबी, अमेरिका में पकड़ा गया 14 आतंकी हमलों...

भारतीय एंजेसियों की बड़ी कामयाबी, अमेरिका में पकड़ा गया 14 आतंकी हमलों का आरोपी हैप्पी पासिया

Published on

वॉशिंगटन

पंजाब में 14 आतंकी हमलों की साजिश रचने के आरोपी गैंगस्टर हैप्पी पासिया को अमेरिका में पकड़ा गया है। हैप्पी को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने हिरासत में लिया है। हैप्पी पासिया का गिरफ्त में आना भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण सफलता है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को कई मामलों में हैप्पी पासिया की तलाश है। NIA ने उस पर पांच लाख रुपए का इनाम भीघोषित किया हुआ है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, हैप्पी पासिया के संबंध बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन से होने का दावा किया जाता है। इस साल जनवरी में हैप्पी ने अमृतसर में गुमटाला पुलिस चौकी के पास एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के वाहन में हुए विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी। हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद पासिया ने भविष्य में और धमाके करने की धमकी दी थी।

हैप्पी पासिया पर आरोप है कि उसका पाकिस्तान खुफिया एजेंसी ISI के साथ कनेक्शन है। उसने ISI और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के साथ मिलकर पंजाब में कई ग्रेनेड हमलों को अंजाम दिया है। पंजाब में पुलिस के ठिकानों को हैप्पी पासिया ने कई दफा निशाना बनाया है। सोशल मीडिया पर भी पासिया ने पंजाब पुलिस पर हमले की बात कही थी।

हैप्पी पासिया पर कुछ महीने के अंदर ही पंजाब में आतंकी हमलों की 14 वारदातें करने का आरोपी है। बीते साल 23 नवंबर को अमृतसर के अजनाला पुलिस स्टेशन के बाहर विस्फोट में पहली बार पासिया पर आरोप लगा था। इसके बाद से इस साल मार्च तक 14 हमलों में पासिया का नाम आ चुका है। पासिया को NIA ने आरोपी बनाते हुए पांच लाख का इनाम घोषित किया। हालांकि वह इससे पहले ही भारत छोड़कर जर्मनी और फिर अमेरिका जा चुका था।

Latest articles

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...