13.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयम्यांमार में सुपरसोनिक स्पीड से आया था व‍िनाशकारी भूकंप, 400 किमी दूर...

म्यांमार में सुपरसोनिक स्पीड से आया था व‍िनाशकारी भूकंप, 400 किमी दूर तक फट गई धरती, वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा

Published on

नेपीडॉ

पिछले महीने 28 मार्च को 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से म्यांमार की धरती कांप उठी थी। दुनिया के सबसे बड़े फॉल्ट में से एक के टूटने से बने इस भूकंप के चलते म्यांमार और आस-पास के क्षेत्रों में तबाही मचा दी थी। भूकंप के चलते 5000 से ज्यादा लोगों के हताहत होने की पुष्टि हुई है। भूकंप का केंद्र म्यांमार में मांडले के पास था, लेकिन इसका असर थाईलैंड और बांग्लादेश तक देखा गया। अब घटना के कुछ दिनों बाद भूकंप विज्ञानियों ने इसके व्यवहार और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने वाले तेज झटकों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की है।

400 किलोमीटर लंबी दरार
म्यांमार टेक्टोनिक रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है, जहां भारत और यूरेशिया की प्लेटें टकराती हैं। सीस्मोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ अमेरिका की वार्षिक बैठक में दुनिया भर के शोधकर्ताओं ने अपने निष्कर्ष साझा किए हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के भूकंप विज्ञानी सुसान हॉफ के अनुसार, मार्च में आए भूकंप ने सागांग फॉल्ट के 400 किलोमीटर से अधिक हिस्से को तोड़ दिया। यह प्रमुख स्ट्राइक-स्लिप फॉल्ट मध्य म्यांमार से होकर गुजरता है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के शोधकर्ता नादिन रीटमैन ने बताया कि यह दरार दुनिया भर में दर्ज की गई सबसे बड़ी सतह दरारों में से एक है। सागांग फॉल्ट ने पिछली सदी में 6 तीव्रता और उससे बड़े कई भूकंपों को पैदा किया है, लेकिन 1839 के बाद से 7 तीव्रता के भूकंप का अनुभव नहीं हुआ था।

सुपरसोनिक रफ्तार से बनी दरार
जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के झीगांग पेंग ने कहा कि यह दरार शुरुआत में धीमी गति से होने के बाद ध्वनि की गति से भी तेज गति से टूट गई। पेंग ने कहा कि थाईलैंड और चीन के युन्नान और ग्वांग्डन प्रांतों में भूकंप के बाद भूकंपीय गतिविधि में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। यह म्यांमार में आए शक्तिशाली भूकंप से उत्पन्न तनावों के व्यापक रूप से सक्रिय होने का संकेत देती है।

Latest articles

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...