3.6 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयये अंतरराष्ट्रीय विवाद है… पीओके पर भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान से...

ये अंतरराष्ट्रीय विवाद है… पीओके पर भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान से बौखलाया पाकिस्तान, जानें क्या कहा

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान ने भारत के उस बयान पर नाराजगी जताई है, जिसमें पीओके खाली करने की बात कही गई थी। शुक्रवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इंडिया की ओर से जो बातें कही गई हैं, वो बेबुनियाद और स्तरहीन हैं। भारत के विदेश मंत्रालय को इस तरह के बयान देने की बजाय कश्मीर के मुद्दे को वहां के लोगों की इच्छा के हिसाब से सुलझाने पर आगे बढ़ना चाहिए। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से भी कहा गया है कि भारत को कश्मीर पर अपना दावा छोड़ना चाहिए।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के बयान में जम्मू और कश्मीर को विवादित क्षेत्र बताते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे पर आखिरी फैसला UN सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की इच्छा के अनुसार होना चाहिए। बयान में कहा गया है, ‘जम्मू और कश्मीर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विवादित क्षेत्र है, जिसकी आखिरी स्थिति का निर्धारण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं के अनुसार किया जाना है।’

भारत ने क्या कहा है
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के कश्मीर को पाकिस्तान के गले की नस बताने संबंधी बयान पर गुरुवार को भारत के विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि विदेशी चीज किसी की ‘गले की नस’ कैसे हो सकती है? किसी बाहरी शक्ति का भारत के आंतरिक मामलों में कोई अधिकार नहीं है। जम्मू-कश्मीर भारत का केंद्र शासित प्रदेश है। पाकिस्तान से कश्मीर से एकमात्र रिश्ता यही है कि वह भारत के अवैध रूप से कब्जे वाले क्षेत्र (पीओके) को खाली करे।

इससे पहले जनरल मुनीर ने विदेश में रह रहे पाकिस्तानियों को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत और पाकिस्तान दो राष्ट्र हैं। उन्होंने कहा था, ‘हम एक राष्ट्र नहीं हैं। इसीलिए हमारे पूर्वजों ने इस देश को बनाने के लिए संघर्ष किया। हमारे पूर्वजों और हमने इस देश के निर्माण के लिए बहुत त्याग किया है। हम जानते हैं कि इसकी रक्षा कैसे करनी है।’

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...