18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यUP: दलित दिव्यांग महिला से दुष्कर्म, खेत में रातभर पड़ी रही पीड़िता,...

UP: दलित दिव्यांग महिला से दुष्कर्म, खेत में रातभर पड़ी रही पीड़िता, आरोपी गिरफ्तार

Published on

बांदा ,

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गिरवां थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 56 वर्षीय दलित दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया.बताया जा रहा है कि महिला अपने घर के बाहर सो रही थी. तभी देर रात एक युवक वहां पहुंचा और पान मसाला मांगने लगा. महिला ने देर रात का हवाला देकर मना कर दिया, तो आरोपी जबरन उसे घर से उठाकर खेतों की ओर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया.

बुजुर्ग दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म
महिला ने जब विरोध किया तो युवक ने उसके साथ जमकर मारपीट भी की. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला रातभर बदहवास हालत में खेत में पड़ी रही. सुबह ग्रामीणों ने महिला को देखा और उसके परिजनों को सूचना दी. परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई.पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस मामले पर बांदा के डीएसपी अम्बुजा त्रिवेदी ने बताया कि गिरवां थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, महिला का मेडिकल भी कराया जा रहा है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this