18.7 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यअंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां,...

अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, हिला कर्नाटक

Published on

बेंगलुरु

अंडरवर्ल्ड डॉन एन मुथप्पा राय के बेटे को कर्नाटक के रामनगर में बिदादी स्थित उसके घर के पास अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मार दी। मुथप्पा राय की 2020 में मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय का बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। यह घटना शुक्रवार देर रात एक से डेढ़ बजे के बीच उस समय हुई जब रिकी अपनी कार से बिदादी से बेंगलुरु जा रहा था। उसने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर गोलियां चलाईं और एक गोली वाहन में लगी।

कर्नाटक पुलिस ने बताया कि रिकी अपने गनमैन के साथ पीछे की सीट पर बैठा था तभी गोली कार चालक की सीट को भेदती हुई निकल गई, जिससे चालक और रिकी दोनों घायल हो गए।उसने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और संदिग्धों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जय कर्नाटक नाम से चलाते थे संगठन
पुलिस ने बताया कि मुथप्पा राय, ‘जय कर्नाटक’ नाम के संगठन के संस्थापक थे। घटना के बाद, पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। फिलहाल, इस मामले में और जानकारी का इंतजार है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने बीएनएस, 2023 की धारा 3 (5) के साथ पठित धारा 115 (2) 299,351 (1) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मुथप्पा राय कौन थे?
मुथप्पा राय ने एक स्थानीय बैंक कर्मचारी के रूप में शुरुआत की। बेंगलुरु में ब्रिगेड रोड पर एक कैबरे जॉइंट शुरू करने के बाद वह अपराध में फंस गया था। राय ने स्थानीय गुंडों को हिंसा करके बचाया। 1989 में उसने और उसके सहयोगियों ने प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर एमपी जयराज पर घात लगाकर हमला किया और उनकी हत्या कर दी। 15 मई, 2020 को मस्तिष्क के कैंसर से उनका निधन हो गया।

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...